लूथरा ब्रदर्स कैसे आएंगे भारत और थाईलैंड से लाने में कितना लगेगा समय? जानें आरोपियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

Luthra Brothers Extradition: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को भारत लाने में कई दिन लगेंगे और पासपोर्ट रद्द होने के बाद उनका प्रत्यर्पण अब दूसरे तरीके से किया जाएगा. दोनों को अब पहले बैंकॉक लाया जाएगा और वहां 2 दिन रखने के बाद औपचारिकताएं पूरी करके भारत लाया जाएगा.

Luthra Brothers | Thailand Police | Goa Tragedy

थाईलैंड की पुलिस ने बीते दिन दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर भारतीय पुलिस को जानकारी दी.

विज्ञापन

Luthra Brothers Extradition Update: गोवा अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरव लूथरा पासपोर्ट रद्द होने की वजह से थाईलैंड में फंस गए हैं, इसलिए उन्हें भारत लाने में कुछ दिन लग जाएंगे. ऐसे में अब लूथरा बंधुओं को प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत पहले फुकेट से बैंकॉक तक फ्लाइट में लाया जाएगा. फ्लाइट बैंकॉक के डॉन मयुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी, जहां से दोनों को थाई इंटरपोल सुआन पहलु इमिग्रेशन डिटेक्शन सेंटर (IDC) ले जाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गोवा क्लब अग्निकांड: भारत पहुंचते ही सीधे जेल जाएंगे लूथरा ब्रदर्स, खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका

विज्ञापन

2 दिन थाई इंटरपोल की कस्टडी में रहेंगे

IDC में उन्हें 2 दिन रखा जाएगा, जब तक दोनों की भारत वापसी की टिकट बुक नहीं हो जाती. फिर आवश्यक फॉर्मैलिटीज पूरी की जाएंगी. दोनों भाइयों का आउट पास यानी इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) जारी किया जाएगा. इस आउट पास को तैयार और मान्य कराने में लगभग 36 घंटे लगते हैं. आउट पास तैयार होने के बाद उन्हें फ्लाइट में बैठाकर भारत वापस भेज दिया जाएगा. भारत में लैंड होते ही दोनों को पुलिस कस्टडी में लेकर गोवा ले जाएगी, जहां आगामी कानूनी कार्रवाई होगी.

दोनों के भारत प्रत्यर्पण में इसलिए हो रही देरी

बता दें कि भारत छोड़कर थाईलैंड भागने के बाद केंद्र सरकार ने दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए तो आउटपास यानी अस्थायी पासपोर्ट नहीं मिलता. इसकी बजाय बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास से इमजरेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट (ETD) या सर्टिफिकेट ऑफ इंडेटिटी जारी करवाना पड़ता है, जिससे भारत वापस लौटने की अनुमति मिलती है. यह पूरी प्रक्रिया सरकारी एजेंसियों भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA), इंटरपोल मामलों के लिए भारत का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (CBI) पूरी करेगा.

विज्ञापन

प्रत्यर्पण के लिए जरूरी इमरजेंसी सर्टिफिकेट

प्रत्यर्पण से संबंधित अनुरोध विदेश मंत्रालय की काउंसलर पासपोर्ट एंड वीजा डिविजन (CPV) को भेजे जाते हैं, जो ऐसे मामलों की नोडल अथॉरिटी है. आउटपास यानी इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) भारतीय दूतावास बैंकॉक द्वारा तभी जारी किया जाएगा, जब थाईलैंड की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और व्यक्ति को भारतीय एजेंसियों की निगरानी में भारत वापस भेजने की अनुमति मिल जाएगी. EC जारी करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का भारत और थाई सरकार के बीच आदान-प्रदान होगा.

कोर्ट ने खारिज का दी अग्रिम जमानत याचिका

पूरा कम्युनिकेशन ऑफिशियल रहेगा, जिनमें व्यक्ति की पहचान और उसके भगोड़े होने की कानूनी स्थिति स्टेबलिश की जाती है. क्योंकि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है, इसलिए भारत में लैंड होते ही दोनों को गिरफ्तार करके गोवा ले जाया जाएगा. बता दें कि 6-7 दिसंबर की रात को लूथरा ब्रदर्स के गोवा स्थित नाइट क्ल्ब में अग्निकांड हुआ था, जिसमें जिंदा जलने और दम घुटने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. दोनों भाई इसी केस के मुख्य आरोपी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ