हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गंदी-अश्लील गालियां, धक्के-थप्पड़ मारे... पढ़ें लूथरा ब्रदर्स के 'खूनी' नाइट क्लब के बाउंसर्स की गुंडागर्दी की कहानी

Luthra Borthers Night Club News: गोवा में लूथरा ब्रदर्स के नाइट क्लब में आने वाले लोगों के साथ मारपीट और बदतमीजी की जाती है. लड़के हो या लड़कियां, सभी को नाइट क्लब के बाउंसर्स की गुंडागर्दी बर्दाश्त करनी पड़ती है. एक लड़की इसका शिकार हुई और उसने मीडिया को भी अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में बताया है.

विज्ञापन
लूथरा ब्रदर्स के बाउंसर्स की गुंडागर्दी की कहानी सुनाती वैभवी.

Luthra Borthers Bouncers Story: गोवा के मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में हुए अग्निकांड के मालिक लूथरा ब्रदर्स के बाउंसर्स गुंडे हैं. बदतमीजी और गाली-गालौज करते हैं, विरोध करने पर मारपीट करते हैं. उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है और न ही उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करा पाता है. यह कहना है वैभवी नामक लड़की का, जो 6-7 नवंबर की रात को हादसे से पहले रोमियो लेन में गई थी. वैभवी ने मीडिया को रोमियो लेन में अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में बताया और लूथरा ब्रदर्स के बाउंसर्स की गुंडागर्दी की कहानी भी सुनाई.

घुटन होती है नाइट क्लब के अंदर

वैभवी ने बताया कि वह एक नवंबर को रोमियो लेन स्थित बीच शैक में गई थी और साथ में उसके चचेरे भाई समेत 12 लोग और थे. क्लब इस तरह से बना है कि वहां बहुत घुटन होती है. इसमें एक एंट्री गेट और एक एग्जिट गेट है. इसलिए क्लब के अंदर आना-जाना मुश्किल है, क्योंकि भीड़ काफी होती है. उस दिन नाइट क्लब के कर्मचारियों ने बदतमीजी से बात की और अनुचित व्यवहार किया. जब सभी 13 लोग अलसुबह लगभग 3 बजे क्लब से निकल रहे थे तो एक भारी भरकम कुर्सी रास्ते में रखी थी, जसे चचेचे भाई ने पैर से एक साइड कर दिया.

पीछा किया और लड़कियों को पीटा

वैभवी ने बताया कि भाई को कुर्सी हटाते हुए मैनेजर ने देखा और बोला कि फर्नीचर को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आपको पहले ही बाहर निकाल देना चाहिए था. उसने भाई का कॉलर पकड़ लिया और बदतमीजी से बात करने लगा. माफी मांगकर वहां से जाने की कोशिश की तो उसने सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों को बुला लिया. वे पीछा करने लगे और मारपीट करने लगे. उस क्लब से निकलना मुश्किल था, इसलिए उन्होंने पीछा किया और लोगों को पीटा. उन्होंने बहन की छाती पर मुक्का मारा, उसे इतनी जोर से धक्का दिया कि वह सीढ़ियों से नीचे लुढकती चली गई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Goa Nightclub Fire: कौन हैं लूथरा ब्रदर्स, जिनके नाइटक्लब में जिंदा झुलस गए 25 लोग

गंदे-गंदे शब्द और गालियां बोल रहे थे

वैभवी ने अनुसार, बाउंसरों ने एंट्री गेट पर बैरिकेड लगा दिए, ताकि कोई बाहर न निकल सकें. भाई ने उसे हटाया तो बाउंसर रॉड लेकर उसकी तरफ दौड़ा और उसे बुरी तरह पीटने लगा. बाउंसर को रोकने के लिए धक्का दिया तो उसने मुझे भी मारा. वे ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, जो पहले कभी नहीं सुनी थी. क्योंकि सभी बुरी तरह घायल हो गए थे, इसलिए हमने तुरंत नहीं, बल्कि सुबह पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया. पुलिस को सूचना दी, और उन्होंने अगले दिन अंजुना पुलिस स्टेशन आने को कहा और मशक्कत से FIR दर्ज कराई.

विज्ञापन

FIR से हटाए गए लूथरा ब्रदर्स के नाम

वैभवी ने बताया कि शिकायत में उन्होंने दोनों मालिकों के नाम शामिल किए थे, लेकिन पुलिस ने बाद में यह कहते हुए उन्हें हटा दिया कि घटना के समय वे शारीरिक रूप से मौजूद नहीं थे. ये घटनाएं घटीं, इसलिए इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. अगर आप महिलाओं की सुरक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो गोवा में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. हाल ही में हुए अग्निकांड के बारे में जानकर भी मन दुखी हुआ. उस नाइट क्लब में ऐसा हादसा कभी भी हो सकता था और किसी के साथ भी हो सकता था, क्योंकि वह बिल्डिंग ही खतरनाक है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola