नई दिल्ली: जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस (Lufthansa Airlines) के पायलट आज हड़ताल पर थे। इस वजह से एयरलाइंस ने करीब 800 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया था। अब एयरलाइंस के पायलटों की हड़ताल खत्म होने के बाद देर रात 1:30 बजे से पहली उड़ान भरी जाएगी।
बता दें कि जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइन द्वारा पायलटों की हड़ताल (Pilots Strike) के कारण अपनी दो उड़ानें रद्द करने के बाद शुक्रवार को करीब 700 यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर फंस गए थे। फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद दिन यात्रियों को परेशानी हुई, उन्होंने किराया वापस करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
अभी पढ़ें – अगर आरोप सही साबित हुए तो मौत की सजा स्वीकार करने के लिए तैयार: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी
उधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा कर रहे यात्रियों को दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया था कि एयरलाइन कंपनी की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
बताया जा रहा है कि वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जर्मनी में पायलटों ने एक दिन की हड़ताल कर दी जिसके बाद जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा ने 800 फ्लाइट्स रद्द कर दीं। पायलट यूनियन ने पायलटों के लिए इस साल 5.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग की है।
दरअसल, कोरोना महामारी के कारण एयरलाइंस कंपिनयों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इससे कई कंपनियों की हालात बेहद खस्ता हो गई। इनमें भारत की ही नहीं, विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं। लुफ्थांसा एयरलाइंस भी इसी मुश्किल दौर से गुजर रही है। पायलटों की यूनियन का आरोप है कि कंपनी नए कर्मचारियों को भर्ती नहीं कर रही है, जिसकी वजह से मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
4 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
6 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
7 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
9 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
9 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
10 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines