2nd CDS of India: देश को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (Lt General Anil Chauhan) देश के अगले सीडीएस होंगे। अनिल चौहान 30 सितंबर को अपना पदभार संभालेंगे। अनिल चौहान जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की जगह लेंगे और देश के दूसरे सीडीएस होंगे। आपको बता दें कि पिछली साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से यह पद खाली था।
अभी पढ़ें – रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख की जवानों से मुलाकात, गाया इस फिल्म का गाना
गौरतलब है कि भारत सरकार ने साल 2019 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद सृजित किया था। जनवरी, 2020 में तत्कालीन जनरल बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यभार संभाला था। 08 दिसंबर, 2021 को जनरल रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद लंबे समय से खाली था।
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान वर्तमान में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में मिलिट्री एडवाइजर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। 61 साल के अनिल चौहान का भारतीय सेना में करीब 40 साल का करियर रहा है। इस दौरान उनके पास कई कमांड और स्टाफ रहे। फरवरी 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के वक्त उनकी नियुक्ति डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन) के तौर पर हुई थी।
अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में उग्रवादी एवं अलगावादी आंदोलनों के खिलाफ सैन्य अभियानों का भी नेतृत्व किया। वो पिछले वर्ष मई महीने में सेना से रिटायर हुए थे। सरकारी बयान में कहा गया है, ‘आर्मी से रिटायरमेंट के बाद भी वो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में योगदान देते रहे हैं।’
अभी पढ़ें – रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने नए CDS, जनरल रावत की मौत के 9 महीने बाद हुई नियुक्ति
नवनियुक्त सीडीएस ले. जनरल अनिल चौहान (सेनि) मूलरूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लाक के ग्रामसभा रामपुर कांडा गंवाणा के रहने वाले हैं।ले. जनरल अनिल चौहान (सेनि) के सीडीएस नियुक्त होने से उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
40 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
44 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines