हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2nd CDS of India: अनिल चौहान आज संभालेंगे सीडीएस पदभार,अजीत डोभाल के साथ कर चुके हैं काम

विज्ञापन

2nd CDS of India: देश को आज नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिलने जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (Lt General Anil Chauhan) आज सीडीएस का पदभार ग्रहण करेंगे। अनिल चौहान जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की जगह लेंगे और देश के दूसरे सीडीएस होंगे। आपको बता दें कि पिछली साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से यह पद खाली था।

अभी पढ़ें – 2nd CDS of India: जनरल अनिल चौहान ने संभाला सीडीएस का पदभार, बोले- चुनौतियों और कठिनाइयों का करेंगे सामना

गौरतलब है कि भारत सरकार ने साल 2019 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद सृजित किया था। जनवरी, 2020 में तत्कालीन जनरल बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यभार संभाला था। 08 दिसंबर, 2021 को जनरल रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद लंबे समय से खाली था।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान वर्तमान में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में मिलिट्री एडवाइजर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। 61 साल के अनिल चौहान का भारतीय सेना में करीब 40 साल का करियर रहा है। इस दौरान उनके पास कई कमांड और स्टाफ रहे। फरवरी 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के वक्त उनकी नियुक्ति डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन) के तौर पर हुई थी।

अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में उग्रवादी एवं अलगावादी आंदोलनों के खिलाफ सैन्य अभियानों का भी नेतृत्व किया। वो पिछले वर्ष मई महीने में सेना से रिटायर हुए थे। सरकारी बयान में कहा गया है, ‘आर्मी से रिटायरमेंट के बाद भी वो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में योगदान देते रहे हैं।’

अभी पढ़ें – 2nd CDS of India: अनिल चौहान 30 सितंबर को संभालेंगे CDS का पदभार, बिपिन रावत की लेंगे जगह

नवनियुक्त सीडीएस ले. जनरल अनिल चौहान (सेनि) मूलरूप से उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लाक के ग्रामसभा रामपुर कांडा गंवाणा के रहने वाले हैं।ले. जनरल अनिल चौहान (सेनि) के सीडीएस नियुक्त होने से उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें