बजट के दिन महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 50 रुपये बढ़े रेट, जानें आपके शहर में कितने रुपये में मिलेगी गैस?

Commercial Cylinder Price Hike: देशभर में आज से कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है. आज एक फरवरी से सिलेंडर के लिए 50 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे. दिल्ली समेत चारों महानगरों और अन्य सभी राज्यों में सिलेंडर के रेट बढ़ाए गए हैं. ऑयल कंपनियों ने देररात सिलेंडर के नए रेटों का ऐलान किया.

Commercial Cylinder

पिछले 5 महीने से कमर्शियल सिलेंडर हर महीने महंगा हो रहा है.

LPG Price Hike: आज साल 2026 का बजट पेश होने वाला है और इससे पहले ही रसोई को महंगी गैस का झटका लग गया है. जी हां, आज एक फरवरी से गैस 50 रुपये महंगी हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 50 रुपये बढ़ा दिया है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए गृहणियों को राहत रहेगा, लेकिन दुकानदारों, होटलों, रेस्टोरेंट की रसोई जरूर महंगी हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों महानगरों में कितने का मिलेगा सिलेंडर?

बता दें कि 50 रुपये महंगा होने के बाद दिल्ली में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1740 रुपये 50 पैसे में मिलेगा, जबकि एक जनवरी को सिलेंडर का रेट 111 रुपये बढ़ने के बाद 1691 रुपये 50 पैसे हुआ था. वहीं कोलकाता में आज से कमर्शियल सिलेंडर का रेट 1844 रुपये 50 पैसे हो गया है, जबकि एक जनवरी से 111 रुपये बढ़ने के बाद रेट 1795 रुपये हो गया था.

इधर मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपये में मिलेगा, जबकि एक जनवरी से 111 रुपये बढ़ने के बाद सिलेंडर के रेट 1642 रुपये 50 पैसे हुआ था. उधर चेन्नई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1899 रुपये 50 पैसे में मिलेगा, जबकि एक जनवरी से 111 रुपये बढ़ने के बाद रेट 1849 रुपये 50 पैसे हो गया था. बता दें कि साल 2026 में लगातार दूसरे महीने रेट बढ़ा है.

विज्ञापन

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

बता दें कि बेशक देशभर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम पिछले 4-5 महीने बढ़ रहे हैं, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं हो रहा है, जिस वजह से गृहणियों को राहत मिली हुई है. पिछली बार घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 को बदले थे और उसके बाद से अब तक वहीं रेट बने हुए हैं.

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट 853 रुपये हैं, वहीं मुंबई में घरेलू सिलेंडर 852 रुपये में मिलता है. कोलकाता में रेट 879 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये है. वहीं अभी आने वाले कुछ महीनों में घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव होने की उम्मीद भी नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ