8 साल के बच्चे ने 760 रुपए की चिप से बनाया ऑफलाइन AI डिवाइस, बिना इंटरनेट करेगा काम

8 साल के नन्हे डेवलपर लक्ष ने बिना इंटरनेट के चलने वाला एक AI स्टोरीटेलिंग डिवाइस तैयार किया है. मात्र 760 रुपये की माइक्रोकंट्रोलर चिप पर चलने वाला यह उपकरण बोलकर दिए गए कमांड पर तुरंत नई कहानियां गढ़ता है. जानिए कैसे ओपन-सोर्स तकनीक की मदद से यह अनोखा गैजेट बिना क्लाउड और वाई-फाई के काम करता है.

Laksh AI Device, Offline AI Storytelling, ESP32 Microcontroller, TinyStories LLM, Low Cost AI Gadget

तकनीक की दुनिया में जहां बड़े-बड़े AI टूल्स के लिए महंगे क्लाउड सर्वर और तेज इंटरनेट की जरूरत होती है, वहीं एक 8 साल के नन्हे डेवलपर ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. ‘प्रोजेक्ट्स बाय लक्ष’ के सह-संस्थापक लक्ष ने महज 760 रुपए कंट्रोलर चिप का इस्तेमाल करके एक ऐसा AI स्टोरीटेलिंग डिवाइस बनाया है, जो बिना वाई-फाई या इंटरनेट के पूरी तरह ‘ऑफलाइन’ काम करता है.

विज्ञापन

बोलने पर खुद बनाएगा और सुनाएगा कहानी

यह छोटा सा AI डिवाइस पूरी तरह से आवाज पर काम करता है. जब इसे ‘एक मजेदार कहानी बनाओ’ जैसा कमांड दिया जाता है, तो यह तुरंत एक नई कहानी तैयार कर लेता है. इतना ही नहीं, यह डिवाइस कहानी को जोर से पढ़कर सुनाता है और साथ ही स्क्रीन पर सरल एनिमेशन भी दिखाता है. उपयोगकर्ता अपनी आवाज से ही कहानी को ‘प्ले’, ‘पॉज’, ‘रिज्यूम’ या ‘अगली कहानी’ पर जाने का निर्देश भी दे सकते हैं.

विज्ञापन

बिना इंटरनेट और क्लाउड के ऐसे करता है काम

लक्ष ने इस डिवाइस को बनाने के लिए ESP32-S3 माइक्रोकंट्रोलर, INMP441 माइक्रोफोन, I2S स्पीकर और MAX98357A एम्पलीफायर का इस्तेमाल किया है. इस पूरे सिस्टम को चलाने के लिए किसी API या इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती.

विज्ञापन

उन्होंने डेवलपर slvDev के ‘TinyStories LLM’ नामक ओपन-सोर्स भाषा मॉडल को मॉडिफाई करके इसमें वॉयस कंट्रोल, प्लेबैक और एनिमेशन जैसे नए फीचर्स जोड़े हैं. इसका सोर्स कोड GitHub पर भी उपलब्ध है, ताकि अन्य डेवलपर्स भी इस पर काम कर सकें.

आवाज सुधारने पर चल रहा है काम

लक्ष के मुताबिक, फिलहाल इस डिवाइस की मुख्य सीमा इसकी टेक्स्ट-टू-स्पीच (TTS) आवाज की गुणवत्ता है, जो थोड़ी बुनियादी लगती है. उनका अगला लक्ष्य इस AI की बोलने की आवाज में सुधार करना है.

विज्ञापन

लक्ष पारंपरिक स्कूल जाने के बजाय एक लचीले ऑनलाइन लर्निंग मॉडल से पढ़ाई करते हैं. इससे उन्हें यात्रा करने, नई चीजें सीखने और स्वतंत्र रूप से काम करने की आजादी मिलती है. वे अपना ज्यादातर समय उद्यमियों और संस्थापकों के साथ बिताते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ