हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण कब लगेगा? कितने मिनट का होगा और कहां-कहां दिखेगा, जानें सबकुछ

Longest Solar Eclipse of 21st Century: 21वीं सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहण को लेकर जानकारी सामने आई है। यह दुर्लभ खगोलीय घटना साल 2027 में होगी। सूर्यग्रहण की लंबाई कितनी होगी और यह धरती पर कहां-कहां नजर आएगा, आइए इस बारे में जानते हैं…

विज्ञापन
सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहण का अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बेसब्री से इंतजार है।

Longest Solar Eclipse of 21st Century: अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी है। आए दिन अंतरिक्ष में खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं। अकसर आसमान में दुर्लभ नजारे देखने को मिल जाते हैं। ऐसे ही दुर्लभ नजारों में हर साल लगने वाले सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण भी शामिल हैं, जो लोगों के लिए जहां अद्भुत अनोखी घटना होते हैं, वहीं अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का टॉपिक होते हैं। नियमानुसार 3 प्रकार के सूर्यग्रहण लगते हैं, अर्ध, आंशिक और पूर्ण सूर्यग्रहण। तीनों प्रकार के सूर्यग्रहण देखे होंगे, लेकिन एक पूर्ण सूर्यग्रहण ऐसा भी लगता है तो सबसे लंबे समय तक के लिए होता है।

यह भी पढ़ें:क्या 2029 में धरती फट जाएगी? एस्ट्रॉयड Apophis को लेकर ISRO ने दिया ताजा अपडेट

ग्रहण की लंबाई गिनीज बुक में रिकॉर्ड होगी

जी हां, बात कर रहे हैं सबसे लंबे पूर्ण सूर्यग्रहण की, जो हर सदी में लगता है। एक नहीं कई बार लगता है। 21वीं सदी का एक और सबसे लंबा सूर्यग्रहण लगाने वाला है, जो साल 2027 में लगेगा। हालांकि इससे पहले भी एक पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा, लेकिन वह सूर्यग्रहण सबसे लंबा होगा। उस पूर्ण सूर्यग्रहण की लंबाई ही उसे खास बनाती है, क्योंकि उसकी लंबाई के लिए उसे कई सालों तक याद रखा जाएगा और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसकी लंबाई दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:क्या स्पेस स्टेशन में बिगड़ रही सुनीता विलियम्स की तबीयत? डॉक्टर के बयान ने बढ़ाई टेंशन

उत्तरी अफ्रीका के देशों में दिखेगा सूर्यग्रहण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछला पूर्ण सूर्यग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था, जो 4 मिनट 28 सेकेंड का था। इसे मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में देखा गया था। अगला पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा, जो ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन में नजर आएगा और यह करीब 2 मिनट 18 सेकेंड तक नजर आएगा। इसके बाद साल 2027 में सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण 15 जून 743 ईसा पूर्व को लगा था। यह 7 मिनट 28 सेकेंड तक लगा था। भविष्य में इतना लंबा सूर्यग्रहण 16 जुलाई 2186 को लगने की उम्मीद है। यह 7 मिनट 29 सेकेंड तक लग सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:गुड न्यूज! मंगल पर जीवन के संकेत फिर मिले; जानें NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर क्या देखा?

इन देशों में नजर आएगा पूर्ण सूर्यग्रहण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2 अगस्त 2027 को लगने वाला सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण करीब 6 मिनट 23 सेकेंड का होगा। यह सूर्यग्रहण उत्तरी अफ्रीका के देशों में नजर आएगा। इसे ‘ग्रेट नॉर्थ अफ्रीकन एक्लिप्स’ कहा जा रहा है। इस सूर्यग्रहण को साफ मौसम के चलते आंखों से देखा जा सकेगा। क्योंकि भविष्यवाणी हुई है कि सूर्यग्रहण के समय 15227 किलोमीटर लंबे एरिया में बादल नहीं होंगे। इसमें स्पेन का दक्षिणी हिस्सा, उत्तरी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप शामिल हैं।

विज्ञापन

धूल भरी आंधी चल सकती है और भीषण गर्मी पड़ सकती है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सूर्यग्रहण अटलांटिक महासागर से उदय होगा और जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के आसपास अस्त होगा। दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर और मोरक्को उदय-अस्त के मौके के साक्षी बनेंगे। अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया और मिस्र में सूर्यग्रहण पीक पर होगा और लाल सागर को पार करने के बाद सऊदी अरब, यमन और सोमालिया में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा। फिर हिंद महासागर में दक्षिण-पूर्व में यह अस्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:1 दिन में सिर्फ 24 घंटे ही क्यों होते हैं, 25 या 50 घंटे क्यों नहीं?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola