---विज्ञापन---

साइंस angle-right

क्या स्पेस स्टेशन में बिगड़ रही सुनीता विलियम्स की तबीयत? डॉक्टर के बयान ने बढ़ाई टेंशन

Sunita Williams Health: सुनीता विलियम्स की हाल ही में आई तस्वीर ने चिंता बढ़ा दी है। उन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) भेजा गया था। जहां से लौटने में उन्हें देरी हो रही है।

---विज्ञापन---

Sunita Williams Health: नासा की एस्ट्रोनॉट और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिकी एस्ट्रोनॉट बैरी विलमोर 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) भेजे गए थे, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण 8 दिन का ये मिशन 6 महीने तक खिंच गया। लंबे समय तक स्पेस स्टेशन में रहने के कारण सुनीता विलियम्स की तबीयत ने चिंता बढ़ा दी है। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह थोड़ी बीमार लग रही हैं। उनका वजन भी कम हुआ है।

एलन मस्क का ड्रैगन कैप्सूल करेगा काम 

रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता विलियम्स हेल्थ को लेकर चुनौतियों का सामना कर रही हैं। हालांकि उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए एलन मस्क के ड्रैगन कैप्सूल को भेजा जाएगा, लेकिन इसमें अभी काफी समय है। यह कैप्सूल फरवरी में विलियम्स और विल्मोर सहित स्टारलाइनर चालक दल का रेस्क्यू करेगा। तब तक उनकी हालत को लेकर डॉक्टर्स की चिंता बढ़ी हुई है।

---विज्ञापन---

सुनीता विलियम्स की तस्वीरें वायरल 

सिएटल स्थित पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विनय गुप्ता ने डेली मेल से बातचीत में कहा- हाल ही में सुनीता विलियम्स की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर को देखकर मुझे लगता है कि लंबे समय तक बहुत अधिक ऊंचाई और दबाव वाले केबिन में रहने की वजह से उन्हें तनाव महसूस हो रहा है। डॉ. गुप्ता के अनुसार, हो सकता है कि विलियम्स पिज्जा और स्नैक्स कैलोरी की कमी से जूझने की वजह से खा रही हों। वे जितनी कैलोरी गेन कर रही हैं, उससे ज्यादा बर्न हो रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या 2029 में धरती फट जाएगी? एस्ट्रॉयड Apophis को लेकर ISRO ने दिया ताजा अपडेट

रोजाना करनी होती है एक्सरसाइज 

डॉ. गुप्ता के अनुसार, उनके गाल थोड़े धंसे हुए हैं। आमतौर पर ऐसा शरीर का वजन कम होने पर होता है। शायद उनकी बॉडी ग्रैविटी की कमी के आदी होने और गर्म रहने के लिए ज्यादा एनर्जी कंज्यूम कर रही है। चूंकि अंतरिक्ष का वातावरण ठंडा और चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में अंतरिक्ष यात्रियों को मांसपेशियों और हड्डियों को बचाने के लिए रोजाना लगभग 2.5 घंटे एक्सरसाइज करनी होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 33000KM स्पीड, 500 फीट साइज…आज धरती की ओर बढ़ रहा विशालकाय Asteroid, पढ़ें NASA का अपडेट

हाल ही में भर्ती हुए थे क्रू मेंबर 

सुनीता विलियम्स की हालत को लेकर इसलिए भी चिंता जताई जा रही है क्योंकि नासा के एक अन्य क्रू मेंबर अस्पताल में भर्ती हुए थे। नासा के 4 क्रू मेंबर्स 5 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। चार क्रू-8 अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन पर 200 से ज्यादा दिन बिताए थे। उन्हें 25 अक्टूबर को स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के जरिए फ्लोरिडा में उतारा गया था। इन क्रू मेंबर्स में मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट, जीनेट एप्स और अलेक्जेंडर ग्रेबेनकिन शामिल हैं। इन्होंने अपने 235-दिवसीय अंतरिक्ष मिशन के बाद सफल लैंडिंग की थी। उन्होंने एहतियात के तौर पर बाद में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज! मंगल पर जीवन के संकेत फिर मिले; जानें NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर क्या देखा?

क्या है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन? 

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) अंतरिक्ष में एक रिसर्च सेंटर है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में घूमता रहता है। इसे अंतरिक्ष में इंसानों के रहने का एक अहम केंद्र कहा जाता है। ISS पर अमेरिका के अलावा जापान, रूस और यूरोप समेत कई देशों की स्पेस एजेंसीज मिलकर काम करती हैं। धरती से ये 402 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। ISS हर डेढ़ घंटे में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता है। इसमें बाथरूम, जिम और छह क्वार्टर जैसी सुविधाएं हैं। इसका उद्देश्य माइक्रोग्रैविटी और अंतरिक्ष के पर्यावरण पर एक्सपेरिमेंट करना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! धरती पर मंडरा रहे ‘यमराज’; 500 फीट साइज, 2 जहाजों जितने बड़े 2 Asteroid टकरा सकते आज?

First published on: Nov 06, 2024 05:16 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola