Loksabha Election 2024 : चुनाव आयोग ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी. इस दौरान दक्षिण भारत की 132 सीटों पर सबकी निगाह जमी रही. माना जा रहा है कि इन सभी सीटों पर ही सभी राष्ट्रीय दलों खासकर कांग्रेस और बीजेपी की खासी निगाह है और इन दलों ने यहां अपना पूरा जोर भी लगा रखा है।
खास बात यह है कि चुनाव आयोग दक्षिण भारत में चार फेस के भीतर ही चुनाव प्रक्रिया पूरी करा लेगा. इस दौरान पहले फेस में 19 अप्रैल 2024 को तमिलनाडु की 39 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे. इस तरह पहले ही फेस में तमिलनाडु की सारी सीटों पर चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। इसी फेस में अंडमान निकोबार की 1, लक्ष्यद्वीप की 1 और पुडुचेरी की 1 सीट पर भी वोटिंग करा ली जाएगी.
पहले फेस के लिए 20 मार्च को गजट नोटिफिकेशन हो जाएगा जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च रहेगी. 28 मार्च तक नामांकन की स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा जबकि 30 मार्च तक आवेदक अपना नाम वापस ले सकते हैं.
दूसरे फेस में 26 अप्रैल 2024 को कर्नाटक की 14 सीटों पर और केरल की 20 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। दूसरे फेस के लिए 28 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल रहेगी. 5 अप्रैल तक नामांकन की स्क्रूटनी हो जाएगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इसी तरह तीसरे फेस में 7 मई 2024 को कर्नाटक की 14 सीटों पर चुनाव करा लिया जाएगा। यहां तीसरे फेस के लिए 12 अप्रैल को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल रहेगी। 20 अप्रैल तक नामांकन की स्क्रूटनी हो जाएगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 22 अप्रैल निर्धारित की गई है.
चौथे फेस में आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटों पर 13 मई 2024 वोटिंग करा ली जाएगी। इसके फेस के लिए 18 अप्रैल को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल रहेगी। 26 अप्रैल तक नामांकन की स्क्रूटनी हो जाएगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
25 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
31 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines