Lok Sabha Ruckus: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया है। इसको लेकर सदन में खूब हंगामा हुआ। संसद भवन परिसर में विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस मामले में पीएम मोदी अमित शाह के बचाव के लिए सामने आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंबेडकर का अपमान छिपा नहीं सकती। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर के काम को कमतर आंका है और एससी-एसटी समुदाय का अपमान किया है।
यह भी पढ़ें:संविधान में चर्चा पर हर आरोप का जवाब, संसद में गृहमंत्री अमित शाह के भाषण की 10 खास बातें
उन्हें एक बार नहीं, बल्कि दो बार चुनाव में हार दिलाई। मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया और उनकी हार को प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया। उन्हें भारत रत्न देने से इनकार कर दिया गया था। नॉन कांग्रेस सरकार जब सत्ता में आई तब जाकर बाबा साहेब को भारत रत्न दिया गया था। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उनके चित्र को संसद के सेंट्रल हॉल में स्थान देने से इनकार कर दिया था। आज हम जो कुछ भी हैं, बाबा साहेब आंबेडकर के कारण हैं। हमारी सरकार ने पिछले दशक से ही बाबा साहेब आंबेडकर के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अथक प्रयास शुरू किए हैं।
जेपी नड्डा भी शाह के बचाव में उतरे
मोदी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र को लीजिए, चाहे वह 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हो, एससी/एसटी अधिनियम को मजबूत करना हो, हमारी सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जैसे स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और भी बहुत कुछ हो। इनमें से प्रत्येक ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। इससे गरीबों को काफी मदद मिली है।
इससे पहले राज्यसभा में आज संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान को लेकर विपक्ष को घेरा। जेपी नड्डा भी अमित शाह के बयान का बचाव करते नजर आए। लेकिन विपक्ष ने मुद्दा लपक लिया है, जिसको आने वाले वाले दो राज्यों के चुनाव में उठाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 mins ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
37 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
47 mins agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
1 hr agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
1 hr agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
2 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
2 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
2 hrs agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines