लोकसभा में थे ही नहीं सांसद पार्थिबन, अहसास होने पर सुधारी गलती, वापस लिया निलंबन

लोकसभा से जिन 14 सांसदों को निलंबित किया गया उनमें से एक सदन में मौजूद ही नहीं थे। बाद में उनके निलंबन को वापस ले लिया गया। अब लोकसभा निलंबित किए जाने वाले सांसदों की संख्या 13 हो गई है।

DMK MP SR Parthiban

डीएमके सांसद एसआर पार्थिबन

गलत आचरण और कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के आरोप में गुरुवार को लोकसभा से 14 और राज्यसभा से एक सांसद को निलंबित किया गया था। लेकिन लोकसभा से सस्पेंड किए गए सांसदों में से एक एसआर पार्थिबन सदन में मौजूद ही नहीं थे। बाद में अहसास होने पर यह गलती सुधारी गई और पार्थिबन का निलंबन वापस ले लिया गया।

विज्ञापन

इसे लेकर बसपा सांसद दानिश अली ने सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें से एक सदन में थे ही नहीं। संसदीय मामलों के मंत्री (प्रह्लाद जोशी) को यह पता ही नहीं है कि सांसद सदन के अंदर आया भी है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान ही जानते हैं कि यह देश कैसे चल रहा है।

विज्ञापन

संसद हमले की बरसी पर लगी थी सुरक्षा में सेंध

बता दें कि बुधवार को संसद पर हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी। दो लोग विजिटर गैलरी से कूदकर लोकसभा चैंबर में आ गए थे। यहां उन्होंने नारेबाजी की थी और कनस्तर बम फोड़ा था जिससे पीला धुआं फैल गया था। इस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अमित शाह के सदन में आने की हो रही थी मांग

विपक्षी सांसद गुरुवार को इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा वह शाह के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे थे। सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और इसे तानाशाही रवैया बताते हुए कहा है कि इस तरह आवाज नहीं दबाई जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ