Om Birla Arjun Ram Meghwal: लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। मंगलवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भड़क गए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ओम बिरला मेघवाल से नाराजगी जताते दिख रहे हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।
मंत्रियों के नाम से दर्ज दस्तावेज पेश करने पर उखड़े ओम बिरला
हुआ यूं कि मंगलवार को शून्यकाल शुरू होने से कुछ समय पहले ही संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर कार्यसूची में विभिन्न मंत्रियों के नाम से दर्ज दस्तावेज पेश किए गए। इस पर बिरला उखड़ गए।
मंत्री उपस्थित रहें…
उन्होंने कहा- ”संसदीय कार्य मंत्री जी। ये प्रयास करो कि जिस मंत्री का नाम सदन पटल पर रखा जाए, वह उपस्थित रहे। नहीं तो फिर आप ही दे दो सबके जवाब।” ये सुनकर जहां अर्जुन राम मेघवाल झेंप गए तो वहीं दूसरी ओर सदन शोर से गूंज उठा। दरअसल, ओम बिरला सदन की कार्यसूची में शामिल मंत्रियों की अनुपस्थिति से खफा थे।
ये भी पढ़ें: Parliament Winter Session: LAC पर हालात सामान्य, चीन से बातचीत जारी, लोकसभा में बोले विदेश मंत्री
इस तरह उखड़ गए ओम बिरला
मेघवाल ने वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के एक दस्तावेज को रखा था। यह देख ओम बिरला ने कहा कि सदन में बैठे उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को दस्तावेज सदन के सामने प्रस्तुत करना चाहिए था। इसके बाद मेघवाल ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का भी एक कागजात सदन के पटल पर रखा। जिस पर ओम बिरला ने नाराजगी जताई। आपको बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दोनों ही राजस्थान से आते हैं। ओम बिरला कोटा के रहने वाले हैं तो वहीं अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर के रहने वाले हैं।
पहले भी तल्ख अंदाज में नजर आ चुके हैं ओम बिरला
गौरतलब है कि ओम बिरला इससे पहले भी सदन की कार्यवाही के दौरान कई बार तल्ख अंदाज में देखे गए हैं। मानसून सत्र के दौरान उन्होंने एक मंत्री को हड़काते हुए उन्हें जेब से हाथ बाहर निकालने के लिए कहा। उन्होंने कहा था कि मैं सदस्यों से आग्रह करता हूं कि हाथ जेब में डालकर सदन के अंदर मत आया करें।
ये भी पढ़ें: 2 सरकारी नौकरियां छोड़ IPS बना, अधूरी रह गई ख्वाहिश; हादसे में मारे गए हर्षवर्धन की ये थी आखिरी इच्छा
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines