Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा स्पीकर के चुनाव से पहले टीएमसी एक बार फिर INDIA के साथ आ गई है। सीएम ममता बनर्जी ने अपने सांसदों को स्पीकर वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद रहने को कहा है। ऐसे में ममता इंडिया के प्रत्याशी के. सुरेश को समर्थन देंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सीएम ममता बनर्जी के साथ करीब 20 मिनट तक फोन पर बातचीत की। माना जा रहा है कि इस बातचीत के बाद ही ममता ने अपने सांसदों को वोटिंग में हिस्सा लेने को कहा है।
बता दें कि स्पीकर पोस्ट पर के सुरेश की दावेदारी के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि किसी ने हमसे संपर्क किए बिना ही के सुरेश को स्पीकर का दावेदार बना दिया। दुर्भाग्य से फैसला एकतरफा है। हालांकि बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई इंडिया के नेताओं की बैठक में टीएमसी सांसद कल्याण बैनर्जी ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में टीएमसी के अलावा समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव, शिवसेना से अरविंद सांवत, एनसीपी शरद पवार से सुप्रिया सुले, डीएमके से टीआर बालू शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ में ऐसा क्या कह दिया? कि अब सदस्यता रद्द करने तक पहुंच गई बात
डिप्टी स्पीकर पर आश्वासन चाहता था विपक्ष
दरअसल केंद्र सरकार ने स्पीकर पद के लिए आम सहमति बने इसके लिए राजनाथ सिंह और किरन रिजिजू से समर्थन मांगा था। लेकिन विपक्ष डिप्टी स्पीकर पद की गांरटी मांग रहा था। वह सरकार से पहले इस मुद्दे पर बात करना चाहता था। ऐसे में दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई और स्पीकर पद को लेकर विपक्ष ने केरल के कांग्रेस सांसद के सुरेश को प्रत्याशी बना दिया। उन्होंने कुछ देर में ही नामांकन कर दिया। हालांकि टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, दीपक अधिकारी नुरुल हुसैन वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि इन्होंने अभी तक सांसद सदस्य के तौर पर शपथ नहीं ली। इसके अलावा सपा के अफजाल अंसारी और दो निर्दलीय सांसद जेल में होने के कारण शपथ नहीं ले पाए।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं के. सुरेश, जो दे रहे स्पीकर पद के लिए NDA के ओम बिरला को टक्कर? जाति को लेकर विवाद में रहे
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines