हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

2009 के मुकाबले इस बार 104 प्रतिशत बढ़े चुनाव लड़ने वाले दल; क्या कहती है ADR की रिपोर्ट?

ADR Analysis Of Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में हर बार राजनीतिक दलों की संख्या में इजाफा होता है। एडीआर की एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव से लेकर इस आम चुनाव तक लोकसभा चुनाव लड़ने वाली पार्टियों की संख्या में 100 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। जानिए क्या कहती है पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024

Lok Sabha Election 2024 : देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहा है। 1 जून को मतदान का आखिरी चरण है। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें चुनाव लड़ने वाली पार्टियों की संख्या में आए बदलाव के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2009 से 2004 के बीच लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले राजनीतिक दलों की संख्या में 104 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

एडीआर के एनालिसिस के अुसार साल 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली पार्टियों की संख्या 368 थी। 2014 के चुनाव में यह संख्या 464 और 2019 में 677 हो गई थी। वहीं, इस बार के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 751 रहा। बता दें कि एडीआर एन नेशनल इलेक्शन वॉच ने 8000 से ज्यादा उम्मीदवारों के स्व प्रमाणित शपथ पत्रों का विश्लेषण किया था। चुनाव लड़ रहे 8360 प्रत्याशियों में से 1333 राष्ट्रीय दलों के हैं, 532 राज्य स्तरीय दलों के हैं, 2580 रजिस्टर्ड पार्टियों के हैं और 3915 निर्दलीय हैं।

विज्ञापन

कितनों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज?

यह रिपोर्ट उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी भी देती है। राष्ट्रीय दलों के 1333 उम्मीदवारों में से 443 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे होने की बात कही है। इनमें से 295 गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। राज्य स्तरीय दलों के 532 में से 249 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 169 के खिलाफ गंभीर मामले हैं। पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों के 2580 प्रत्याशियों में से 401 के खिलाफ आपराधिक केस हैं और 316 मामले गंभीर हैं।

कितने उम्मीदवार करोड़पति-अरबपति?

निर्दलीय उम्मीदवारों की बात करें तो 3915 में से 550 के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें से 411 के खिलाफ दर्ज केस गंभीर श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा कुल उम्मीदवारों में से 2572 करोड़पति या अरबपति हैं। राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों में 906 करोड़पति हैं। राज्य स्तरीय दलों के उम्मीदवारों की बात करें तो 421 करोड़पति हैं, रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों के 572 और 673 निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति हैं। बता दें कि इस आम चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या 4 जून के बाद फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? 

ये भी पढ़ें: एक जून से होने जा रहे हैं ये पांच बड़े बदलाव, Video

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola