Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। अपने पक्ष में माहौल तैयार करने लिए ताकत झोंकी जा रही है। बीजेपी जहां एक तरफ फिर से सत्ता में लौटने का दावा कर रही है। वहीं विपक्षी दल मोदी सरकार को शिकस्त देने की तैयारी में हैं। पंजाब की बात करें तो राजनीतिक माहौल आम आदमी पार्टी के पक्ष में नजर आ रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का दबदबा बरकरार है।
टाइम्स नाउ नवभारत के एक सर्वे के अनुसार पंजाब में राजनीतिक माहौल आम आदमी पार्टी के पक्ष में नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव में पंजाब में AAP ने अन्य पार्टियों को ऐसी शिकस्त दी कि चारों खाने चित कर दिया। अब बारी लोकसभा चुनाव की है। क्या फिर से AAP विधानसभा वाला प्रदर्शन दोहरा पाएगी?
यह भी पढ़ेंः खालिस्तानी पोस्टरों पर कनाडाई दूत को किया तलब, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले
सर्वे के आंकड़े चौकाने वाले हैं। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। AAP बाकी की पार्टियों पर भारी पड़ते दिख रही है। सीएम भगवंत मान के एक के बाद एक कई बड़ी घोषणाएं कर चुके है। जिससे उनका जनाधार और बढ़ता जा रहा है। सर्वे के अनुसार AAP के वोटिंग प्रतिशत में भारी इजाफा हुआ है. बीजेपी दूसरी तो कांग्रेस तीसरे नंबर पर नजर आ रही है।
सर्वे में अगर अभी लोकसभा के चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
पार्टी वोट शेयर
AAP 32.10%
बीजेपी 15.30%
शिअद 21.70%
कांग्रेस 26.80%
अन्य 4.10%
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines