हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक कैंडिडेट, पहले हारे फिर जीते; री-काउंटिंग में दिलचस्प हुआ गेम, सिर्फ 48 वोट के अंतर से विजेता बने

Mumbai Lok Sabha Election Result: मुंबई में एक लोकसभा सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। विवाद हुआ, री-काउंटिंग हुई और हारने वाला उम्मीदवार जीत गया। दोनों उम्मीदवार शिवसेना से जुड़े थे और एक का खाता बंद हुआ, दूसरे का खुला गया। आइए जानते हैं क्या समीकरण बने?

विज्ञापन
Ravindra Waikar Amol Kirtikar Mumbai North West Lok Sabha Seat

Mumbai North West Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में 2 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि जो पहले जीता, वह हार गया और जो हारा, वह जीत गया। री-काउंटिंग ने ऐसा गेम पलटा कि जीतने वाले कैंडिडेट पूरे देश में सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार बन गए।

जी हां, मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता रवींद्र दत्ताराम वायकर जीत गए। ​​उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार अमोल गजानन कीर्तिकर को हराया है और इस हार जीत का अंतर सिर्फ 48 वोटों का रहा। अमोल कीर्तिकर को 452596 वोट और रवींद्र वायकर 452644 वोट मिले।

यह भी पढ़ें:क्या नीतीश-नायडू के बिना भी बन सकती है NDA की सरकार? बन रहा दिलचस्प समीकरण

विज्ञापन

दोनों की हार-जीत के चुनावी समीकरण ऐसे रहे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से एक उत्तर-पश्चिम सीट पर शिवसेना के दोनों गुटों के उम्मीदवार आमने-सामने थे। मतगणना के दौरान अमोल कीर्तिकर (शिवसेना उद्धव) और रविंद्र वायकर (शिवसेना शिंदे) के बीच हार जीत का मार्जिन सिर्फ एक वोट का रह गया था। 26 राउंड की काउंटिंग हो चुकी थी। विवाद होने पर री-काउंटिंग की गई।

इनवैलिड पोस्टल बैलेट की वेरिफिकेशन की गई, जिसमें फैसला रविंद्र वायकर के पक्ष में आया। उन्होंने अमोल कीर्तिकर को 48 वोट से हरा दिया। पहले अमोल 681 वोटों से जीत गए थे, लेकिन रविंद्र ने अमोल की जीत का विरोध किया और री-काउंटिंग की मांग की, जिसमें रविंद्र 75 वोटों की बढ़त बना गए। इस बपर अमोल ने आपत्ति जताई तो पोस्टल बैलेट काउंट किए गए। दिलचस्प री-काउंटिंग के बाद रविंद्र को विजेता घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:I.N.D.I.A के इस नेता को मिली नीतीश-नायडू को साधने की जिम्मेदारी, क्या पलट जाएगी NDA की बाजी?

मुंबई लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

बता दें कि अकेले मुंबई में 6 लोकसभा सीटें मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-पश्चिम हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 9, NCP ने एक, INDIA अलायंस गुट के उम्मीदवार ने एक, NCP (शरद पवार) ने 8, शिवसेना (UBT) ने 9 और शिवसेना (शिंदे) ने 7 सीटें जीती।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Bihar Lok sabha Election Result LIVE: जीत के बाद फूट-फूट कर क्यों रोए पप्पू यादव, वीडियो देखें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola