I.N.D.I.A के इस नेता को मिली नीतीश-नायडू को साधने की जिम्मेदारी, क्या पलट जाएगी NDA की बाजी?

Nitish Kumar Chandrababu Naidu: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं। वे एनडीए को बड़ा झटका दे सकते हैं।

Nitish Kumar Chandrababu Naidu

Nitish Kumar Chandrababu Naidu: देश के लोकसभा चुनाव ने हैरान कर देने वाले नतीजे पेश किए हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA 300 सीट के नीचे सिमटता नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। उसे करीब 240 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर बन गए हैं। इस तरह जनता दल यूनाइटेड (JDU) और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) पर देशभर की निगाहें हैं। कहा जा रहा है कि यदि एनडीए में शामिल ये दोनों नेता पलटी मारते हैं तो इंडिया गठबंधन को सरकार बनाना आसान हो जाएगा। नीतीश-नायडू को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। ऐसे में इंडिया गठबंधन ने भी अपने एक नेता को इन नेताओं से संपर्क साधने में लगा दिया है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने साधा संपर्क

सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के पुराने साथियों को साधने का काम करेंगे। अखिलेश नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बात करेंगे। नीतीश कुमार की जेडीयू के पास 14 और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के पास 16 सीटों का आंकड़ा है। इस तरह ये 30 सीटों के साथ समर्थन देकर किंगमेकर बन सकते हैं।

विज्ञापन

बड़े पद का ऑफर

कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन इसके बदले दोनों नेताओं को बड़ा पद देने के लिए तैयार है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि अगर नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारते हैं तो क्या इंडिया गठबंधन उन्हें पीएम बनाएगा? क्योंकि नीतीश के इंडिया गठबंधन छोड़ने की वजह ही पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर उनका नाम न होना बताई गई थी। ये भी सामने आया है कि नीतीश को डिप्टी-पीएम बनने का ऑफर दिया गया है। ऐसे में देखना होगा कि अखिलेश यादव उन्हें किस शर्त पर मनाते हैं।

विज्ञापन

दोनों नेताओं ने साधी चुप्पी

फिलहाल नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। दोनों ही नेताओं की तरफ से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। दूसरी ओर एनडीए ने भी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। ऐसे में सभी की नजरें इन नेताओं पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ