Video: BJP के नतीजों से दुखी समर्थक ने TV तोड़ा, देख नहीं पाया ये आंकड़ा

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम में भले ही बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को जीत मिलती नजर आ रही हो, लेकिन उसका प्रचंड जीत का सपना टूट गया। जिससे उसके समर्थक निराश हो गए।

BJP Supporter Thrashing TV

BJP Supporter Thrashing TV

Lok Sabha Election Result 2024: तेरी जीत से ज्यादा मेरी हार के चर्चे हैं…लोकसभा चुनाव के नतीजों से कुछ ऐसा ही देखने-सुनने को मिल रहा है। बीजेपी को भले ही इस चुनाव में जीत मिलती दिखाई दे रही हो, लेकिन उसके समर्थक खुश नहीं हैं। जिस प्रचंड जीत का अनुमान लगाया जा रहा था, वहां बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को एक के बाद एक झटके लगते नजर आ रहे हैं। 400 पार का दावा करने वाला एनडीए अभी तक 300 पार भी नहीं कर सका है। NDA के इस प्रदर्शन ने उसके समर्थकों को निराश कर दिया है। कुछ समर्थक हताशा में टीवी तोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर Video वायरल

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गौसेवक टीवी पर नतीजे देख रहा होता है। जिसमें एनडीए का आंकड़ा 296 और इंडिया का आंकड़ा 229 दिखता है। इस नतीजे से हताश होकर समर्थक चलते टीवी को उखाड़ लेता है। फिर इसे जमीन में पटककर तोड़ देता है।

विज्ञापन

कई राज्यों में BJP को बड़ा झटका

उसे ऐसा करते देख दूसरे समर्थक रोकते हैं, लेकिन वह नहीं रुकता और उसे पटक-पटककर धज्जियां उड़ा देता है। फिर वह टीवी पर खीज निकालते हुए लात भी बरसाता है। ये समर्थक कौन है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस बार बीजेपी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में बड़ा झटका लगा है। उसे कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। इससे उसके समर्थक हैरान और निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ