Lok Sabha Election 2024 Winner Survey Report: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच और पहले फेज के मतदान से 2 दिन पहले एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। सर्वे न्यूज प्लेटफार्म Dailyhunt द्वारा कराया गया था और इस Trust of the Nation 2024 सर्वे की रिपोर्ट अब देश के सामने रखी है, लेकिन इस सर्वे में जो नतीजे सामने आए, वह काफी चौंकाने वाले हैं।
चुनाव मतदान शुरू होने से पहले भावी प्रधानमंत्री को लेकर जनभावनाएं जानने के लिए यह सर्वे कराया गया था। हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा का PM फेस नरेंद्र मोदी को माना जा रहा है। कांग्रेस का PM फेज राहुल गांधी को बताया जा रहा है। दोनों में से देश का प्रधानमंत्री कौन बनना चाहिए? इस सवाल का जवाब जानने के लिए सर्वे कराया गया तो जनता से क्या जवाब मिले, आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें: BJP Manifesto 2024: भाजपा का मेनिफेस्टो ‘मोदी की गारंटी’ लॉन्च
प्रधानमंत्री- PM मोदी या राहुल गांधी?
- सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 61% लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों से संतुष्टि जताई है।
- 63% लोगों का मानना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन जीतेगा।
- 4 में से 3 लोगों (64%) का कहना है कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनें। 21.8% लोग राहुल गांधी के पक्ष में हैं।
- दिल्ली के 57.7% लोगों की पहली पसंद PM मोदी हैं। राहुल गांधी को 24.2% वोट मिले, जबकि योगी आदित्यनाथ को 13.7% वोट मिले।
- उत्तर प्रदेश के 78.2% लोगों की पहली पसंद PM मोदी हैं। राहुल गांधी को सिर्फ 10% लोग पसंद करते हैं।
- पश्चिम बंगाल में 62.6% लोगों की पहली पसंद PM मोदी हैं। राहुल गांधी को 19.6% वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को सिर्फ 14.8% लोग पसंद करते।
- तमिलनाडु में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उन्हें 44.1% लोगों ने पसंद किया। PM मोदी 43.2% लोगों की पसंद हैं।
- केरल में दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। PM मोदी को 40.8% और राहुल गांधी को 40.5% वोट मिले हैं।
- तेलंगाना में PM नरेंद्र मोदी को 60.1% लोगों ने पसंद किया। राहुल गांधी को 26.5% वोट मिले, जबकि एन. चंद्रबाबू नायडू को 6.6% प्रतिशत वोट मिले।
- आंध्र प्रदेश में PM मोदी को 71.8% लोगों ने पसंद किया। राहुल गांधी 17.9% लोगों की पसंद हैं। एन. चंद्रबाबू नायडू को सिर्फ 7.4% लोगों ने पसंद किया।
यह भी पढ़ें: Congress Manifesto 2024: 48 पन्नों के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किए ढेरों वादे, यहां देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का काम कैसा?
- 61% लोगों ने मोदी सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्टि जताई। 21% लोगों ने असंतोष व्यक्त किया।
- 53.3% लोगों ने मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन को ‘बहुत अच्छा’ बताया, जबकि 20.9% लोगों का मानना है कि यह और बेहतर हो सकता है।
- प्रत्येक 10 में से 6 (60%) लोगों ने कहा कि वे मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति से ‘बहुत खुश’ हैं।
- पश्चिम, पूर्व और उत्तर क्षेत्र में 63% लोग मोदी राज में देश की आर्थिक प्रगति से संतुष्ट हैं। दक्षिण में केवल 55% लोग ही इसे स्वीकार करते हैं।
- 52.6% लोगों ने PM मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जोरदार भ्रष्टाचार विरोधी उपायों से संतोष व्यक्त किया, जबकि 28.1% लोगों ने असंतोष व्यक्त किया।
- दो तिहाई (64%) लोगों ने मोदी सरकार के विदेशी मामलों को संभालने के तरीके को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग दी है, जबकि 14.5% का मानना है कि यह और बेहतर हो सकता है।
- 63.6% लोगों ने राष्ट्रीय आपातकाल के समय मोदी सरकार द्वारा किए गए इंतजामों से खुशी व्यक्त की है, जबकि 20.5% ने ‘नाखुशी’ जताई और 10.7% लोगों ने ‘तटस्थ’ बताया है।
- 53.8% लोगों ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी स्कीमों से काफी संतुष्टि व्यक्त की है, जबकि 24.9% लोग नाखुश हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
16 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
16 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
16 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines