---विज्ञापन---

BJP Manifesto 2024: भाजपा का मेनिफेस्टो ‘मोदी की गारंटी’ लॉन्च

BJP Manifesto 2024 Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने आज अपना मेनिफेस्टो लॉन्च किया, जो कांग्रेस के न्याय पत्र का जवाब बताया जा रहा है। भाजपा ने इस बार के चुनाव में 4 वर्गों पर खास फोकस करने का ऐलान किया है। आइए देखते हैं कि भाजपा का संकल्प पत्र कैसा है?

---विज्ञापन---

BJP Manifesto 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्प पत्र (Manifesto) लॉन्च कर रही है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें मेनिफेस्टो लॉन्च किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गत नेता और मंत्री मौजूद हैं। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने प्रधानमंत्री को गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया।

---विज्ञापन---

 

भाजपा के GYAN का मतलब क्या है?

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को GYAN नाम दिया है, जो कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ का जवाब माना जा रहा है। GYAN का मतलब है- गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी। मेनिफेस्टो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी किया जाएगा।

---विज्ञापन---

देखें भाजपा का लाइव मेनिफेस्टो लॉन्च प्रोग्राम…

 

जनता से सुझाव मांगकर बनाया मेनिफेस्टो

बता दें कि भाजपा ने जनता से सुझाव मांगकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मेनिफेस्टो बनाया है। 25 जनवरी 2024 को Namo ऐप एक मैसेज जारी करके सुझाव मांगे गए थे। 15 लाख से ज्यादा लोगों ने सुझाव दिए हैं। ऐप के जरिए 4 लाख लोगों ने सुझाव दिए। 11 लाख लोगों ने वीडियो भेजकर भाजपा को अपने सुझाव दिए।

---विज्ञापन---

मेनिफेस्टो का खास आकर्षण मोदी की गारंटी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के मेनिफेस्टो का फोकस पॉइंट ‘मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047’ है। भाजपा ने ऐलान किया है कि पार्टी ने मेनिफेस्टो में वही घोषणाएं और वादे शामिल किए हैं, जिन्हें पूरा करना संभव होगा।

---विज्ञापन---

भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी में शामिल थे दिग्गज नेता

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का मेनिफेस्टो बनाने के लिए एक कमेटी बनाई थी, जिसका ऐलान 30 मार्च को किया गया था। अध्यक्ष समेत 27 लोगों को इस कमेटी का मेंबर बनाया गया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह कमेट के अध्यक्ष बनाए गए। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक हैं। मंत्री पीयूष गोयल सह-संयोजक बनाए गए।

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात CM भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय, अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी इस कमेटी के मेंबर हैं। इनके अलावा अलग-अलग विभागों के प्रशासनिक अधिकारी भी कमेटी में शामिल रहे।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 14, 2024 07:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola