Lok Sabha election 2024 PM Modi advice to cabinet ministers: 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है बीजेपी अपनी तैयारियां तेज करती जा रही है। विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी सिललिसा शुरू हो गया है। चुनाव प्रचार धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। पीएम मोदी, उनके मंत्रियों समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक अभी से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर बीजेपी निश्चिंत नजर आ रही है।
बीजेपी को पूरा विश्वास है कि राम मंदिर और अन्य फैसलों की वजह से इसबार उसे पिछली बार से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। लेकिन पीएम मोदी इसे लेकर खासे सतर्क हैं और उन्होंने मंत्रियों को चेतावनी दे दी है। पीएम मोदी ने उनसे जनता के बीच पहुंचकर आपने काम और पार्टी का संदेश फैलाने को कहा है। साल 2004 में बीजेपी बहुत कम सीटों से कांग्रेस से पीछे रह गई और केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार बनी।
ये भी पढ़ें-सीएम ‘एकनाथ शिंदे ने मुझे…’, शिवसेना नेता को गोली मारने वाले BJP विधायक का चौंकाने वाला बयान
तैयारियां करने को कहा पीएम मोदी ने
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से कहा है कि वे राजनीतिक विश्लेषकों की कुर्सी पर न बैठें आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां करें। पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि जब तक चुनाव पूरा नहीं हो जाता तब तक कुछ भी नहीं किया जाता है, क्योंकि पार्टी को अभी भी 2004 के चुनावों का डर सता रहा है, जब भाजपा नेतृत्व लापरवाही बरत रहा था। साल 2004 में बीजेपी बहुत कम सीटों से कांग्रेस से पीछे रह गई और केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार बनी। कांग्रेस को बीजेपी से सिर्फ 7 सीटें ज्यादा मिली थीं।
कसर नहीं छोड़ना चाहता शीर्ष नेतृत्व
पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा है इसबार 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, लेकिन शीर्ष नेतृत्व कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। मोदी सरकार के काम के बावजूद समर्थकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है। पर्याप्त एकता नहीं होने के बावजूद भी इंडिया गठबंधन बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकता है क्योंकि उसके साथ अल्पसंख्यकों का एक बड़ा वोटबैंक है। वहीं दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं। हिंदीभाषी राज्यों में बीजेपी की पकड़ मजबूत तो हुई है लेकिन इस समर्थन को चुनाव तक बनाए रखना होगा।
ये भी पढ़ें-Poonam Pandey: क्या सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट पहुंचा सकती है जेल, जानिए क्या कहता है कानून
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
59 mins agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
1 hr agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
9 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
14 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines