Lok Sabha Election 2024 : देश में कुछ ही दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर ली है। इंडिया गठबंधन के तहत कुछ राज्यों में विपक्षी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है तो वहीं यूपी, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, गुजरात में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीट कम करने के लिए हुआ है न कि अपने सहयोगी दलों की सीट घटाने के लिए।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीट शेयरिंग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के साथ दूसरे दौर की चर्चा करेगी, क्योंकि पिछले हफ्ते हुई पहले दौर की बातचीत में दोनों दल किसी सहमति पर नहीं पहुंच सके थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कश्मीर की उन तीन सीट में से कोई भी सीट नहीं छोड़ेगी, जिस पर हमारी पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : कौन हैं सुशील गुप्ता? जिन्हें AAP ने कुरुक्षेत्र से बनाया उम्मीदवार
नेशनल कॉन्फ्रेंस को मिल रही हैं सिर्फ दो सीटें
पूर्व मुख्यमंत्री ने उन अटकलों पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर एक समझौता पर पहुंच गया है। इसके तहत कांग्रेस जम्मू, उधमपुर (जम्मू क्षेत्र में) और लद्दाख, नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और बारामूला सीट और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अनंतनाग सीट पर चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़ें : क्या हिमाचल में संकट में आई सुक्खू सरकार? कहां गए 9 विधायक
हम 3 सीटों पर ही चर्चा करेंगे : उमर अब्दुल्ला
आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग सीट जीती थीं और बीजेपी ने जम्मू, उधमपुर और लद्दाख सीट पर जीत दर्ज की थी। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें क्यों एक सीट छोड़नी चाहिए? इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी की सीटों को कम करना है न कि गठबंधन के सदस्यों की सीट कम करना है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ तीन सीटों पर ही चर्चा करेंगे।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
4 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines