Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में आज तीसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक 7 बजे तक 93 सीटों पर 64 प्रतिशत वोटिंग हुई है। ऐसे में लोकसभा की 543 सीटों में से 283 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। देश में चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। इस बीच पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक एक बार फिर सभी नेता प्रचार में व्यस्त हो गए हैं। इस बीच नेशनल काॅन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। इन लोगों ने राजनीतिक फायदे के लिए सारा दोष पाकिस्तान पर मढ़ दिया।
पुलवामा में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, आप कब तक हमारे जवानों को शहीद करेंगे? उन्होंने कहा कि पुलवामा में जो 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए, उनके बारे में गवर्नर ने खुद कहा था कि कार बम तीन हफ्ते से यहां घूम रहा था और जब हमला हुआ तो पीएम किसी जंगल में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। अब्दुल्ला ने कहा, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम से कहा कि ये जवान हमारी गलती की वजह से शहीद हुए हैं, तो पीएम ने उन्हें यह निर्देश देकर चुप करा दिया कि इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
क्या भगवान राम सिर्फ भाजपा के हैं
फारूक अब्दुल्ला ने सवाल उठाते हुए कहा कि वे दावा करते हैं कि कश्मीर में शांति है, अगर ऐसा है तो मेरे आसपास सुरक्षा के लिए भारी संख्या में सेना की तैनाती क्यों है? फारूक अब्दुल्ला ने उन घटनाओं का हवाला देते हुए चिंता व्यक्त की कि देश में मुसलमान खतरे में हैं, इस देश में जबरन मुस्लिमों से जयश्री राम बुलवाया जाता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भगवान राम सिर्फ बीजेपी के हैं?
भाजपा हमारे घर-मस्जिद नष्ट कर रही
उन्होंने कहा कि यह देश स्वतंत्र है और यहां रहने वाले लोगों को अपनी पसंद के अनुसार स्वतंत्र रूप से रहने का पूरा अधिकार है लेकिन, यह देश अधिक समय तक स्वतंत्र नहीं रहेगा। फारूक ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, का दावा करती है लेकिन वे वास्तव में सबका बेड़ा गर्क कर रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने मस्जिदों और घरों को नष्ट कर दिया है, इसलिए हमारी पार्टी ने भी गांधीजी की विचारधारा को लेकर चलने वाले इंडिया गठबंधन के साथ समझौता किया है।
ये भी पढ़ेंः SC ने बंगाल के 25 हजार शिक्षकों को दी फिलहाल राहत, HC के नौकरी समाप्त करने के फैसले पर लगाई रोक
ये भी पढ़ेंः भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, X से BJP Karnataka की पोस्ट हटाने को कहा
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
55 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines