Lok Sabha Election 2024 Dry Day : लोकसभा चुनाव की शुरुआत होने में अब एक महीने का समय भी नहीं बचा है। इसे लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग सभी तैयारियां पूरी करने में लगा हुआ है। निर्वाचन आयोग इस पर नोटिफिकेशन जारी कर चुका है कि चुनाव के दौरान कहां-कहां और कब-कब शराब की दुकानें बंद रहेंगी यानी ड्राई डे रहेगा। इस रिपोर्ट में जानिए कि चुनाव के चलते अलग-अलग शहरों में कब-कब शराब के ठेके नहीं खुलेंगे।
बता दें कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का सेक्शन 135सी इसी को लेकर है। इसके अनुसार अगर किसी शहर में चुनाव है तो मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले से ड्राई डे लागू हो जाता है। यह तब तक चलता रहता है जब तक वोटिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। इस दौरान हर जगह पर हर तरह की शराब की बिक्री पर पाबंदी रहती है। यह नियम हर तरह के चुनाव में मान्य रहता है। इस बार लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होनी है।
ऐसे जानें आपके यहां कब बंद रहेंगे ठेके
लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होना है। 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। मान लीजिए कि अगर आपके शहर में मतदान होना है तो उससे 48 घंटे पहले शराब के ठेके बंद हो जाएंगे। ठेके तब तक बंद रहेंगे जब तक वोटिंग पूरी नहीं हो जाती। बता दें कि पहले चरण में 19 अप्रैल 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में इन सीटों पर 17 अप्रैल से ड्राई डे की शुरुआत हो जाएगी यानी ठेके बंद हो जाएंगे जो वोटिंग पूरी होने तक बंद रहेंगे।
मतगणना के दिन भी ड्राई डे का नियम
इसके अलावा जिस दिन मतगणना होनी है उस दिन को भी ड्राई डे घोषित किया जाता है। इस दौरान शराब के ठेकों के साथ-साथ होटल, रेस्तरां और क्लब जैसी किसी भी जगह पर शराब की बिक्री करना प्रतिबंधित रहता है। इस नियम पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ता कि शराब बेचने वाले के पास किस तरह का लाइसेंस है। उल्लेखनीय है कि इस पूरी अवधि के लिए कोई आम आदमी कितनी मात्रा में शराब स्टोर कर सकता है उसमें भी कटौती की जाती है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में अकाली दल से नहीं बनी बात, भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव
ये भी पढ़ें: क्या कंगना रनौत-सुप्रिया श्रीनेत का मामला कांग्रेस को पड़ेगा भारी?
ये भी पढ़ें: टिकट काटे जाने के बाद भाजपा की चिंता बढ़ा सकते हैं वरुण गांधी
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
28 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
1 hr ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
5 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines