Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि 14 या 15 मार्च को तारीखों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि इस बार 7 या 8 चरणों में चुनाव हो सकते हैं। वहीं, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले चरण का मतदान हो सकता है। चुनाव आयोग का राज्यों का दौरा भी 13 मार्च को खत्म होने जा रहा है।
हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करेंगा चुनाव आयोग
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इन दिनों राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के साथ जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। राजीव कुमार ने कोलकाता में 5 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर हम जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करेंगे।
मीडिया को शामिल करने से चुनावों में आएगी पारदर्शिता
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की आधारशिला के रूप में हम पारदर्शिता पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर हितधारकों और मीडिया को शामिल करने से चुनावों में जवाबदेही, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होती है।
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हुआ था?
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान 10 मार्च को हुआ था, जिसके बाद 11 अप्रैल 2019 से लेकर 19 मई 2019 तक 7 चरणों में चुनाव हुआ था। नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे। बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए ने 353 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: UP की सभी 80 सीटें जीतेगी BJP, रायबरेली में भी होगी कांग्रेस की हार; Manthan Uttar Pradesh में बोले ब्रजेश पाठक
बीजेपी ने 2019 में 303 सीटों पर दर्ज की थी जीत
बता दें कि 2019 में बीजेपी ने 303 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस महज 52 सीटें ही जीत पाई। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। उन्होंने बीजेपी के लिए 370 सीटें जीतने लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़ें: विपक्ष देख रहा मुंगेरीलाल के हसीन सपने, UP में नहीं खुलेगा खाता; केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines