
कमलनाथ के 7 करीबी नेता बीजेपी में शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Chhindwara Congress Councilors Join BJP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। छिंदवाड़ा के 7 कांग्रेस पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ये कमलनाथ और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि छिंदवाड़ा कमलनाथ और कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का सेंध लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों कद्दावर नेता कमलनाथ के भी बीजेपी जॉइन करने की चर्चा थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयानों से इसे खारिज कर दिया था, लेकिन जिस तरह से छिंदवाड़ा में बीजेपी ने सेंध लगाकर कमलनाथ के करीबी नेताओं को अपने पाले में किया है, उसके बाद एक बार फिर कमलनाथ के बीजेपी से संपर्क होने की चर्चा तेज हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: