Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी दौड़ तेज कर दी है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। चुनाव आयोग भी सख्ती बरत रहा है। आइए देखते हैं पश्चिम बंगाल से जुड़ी पांच बड़ी खबरें।
एक्ट्रेस सयंतिका बनर्जी को मिला टिकट
सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने बारानगर विधानसभा सीट से एक्ट्रेस सयंतिका बनर्जी को टिकट दिया है, जबकि भगवानगोला से रेयात हुसैन को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढे़ं : लालू यादव की राह पर चल पड़े बाहुबली, पत्नियों को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन-कौन हैं चुनावी मैदान में
CPM ने जारी की लिस्ट
सीपीएम ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने आरामबाग से बिप्लब कुमार मित्रा और झारग्राम से सोनामणि मुर्मू को टिकट दिया है।
EC का यूसुफ पठान को सख्त निर्देश
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से टीएमसी के उम्मीदवार और क्रिकेटर यूसुफ पठान को सख्त निर्देश दिया है। EC ने कहा कि यूसुफ पठान चुनाव प्रचार के लिए विश्वकप जीत की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढे़ं : कौन हैं दिनेश यादव, जो वोट के साथ मांग रहे नोट, सामने आया Video
दिलीप घोष ने मांगी माफी
पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने जवाब में माफी मांगते हुए कहा कि किसी को निजी तौर पर परेशान करने के लिए टिप्पणी नहीं की थी।
27 लाख नकदी बरामद
लोकसभा चुनाव को धनबल का इस्तेमाल न हो, इसके लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से 27 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines