कौन हैं दिनेश यादव, जो वोट के साथ मांग रहे नोट, सामने आया Video

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं। एक प्रत्याशी लोगों से वोट के साथ नोट भी मांग रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं दिनेश यादव?

dinesh-yadav

कौन हैं दिनेश यादव।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस के एक प्रत्याशी इसे मुद्दे बनाते हुए अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे लोगों से वोट के साथ-साथ नोट भी मांग रहे हैं। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव?

विज्ञापन

कौन हैं दिनेश यादव

विज्ञापन

दिनेश यादव कांग्रेस के नेता हैं। वे मध्यम वर्ग के कारोबारी हैं। पिछले कई सालों से वे राजनीति में सक्रिय हैं, इसलिए उनकी छवि राजनेता की है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से दिनेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, दिनेश यादव की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

विज्ञापन

वोट के साथ मांग रहे नोट

विज्ञापन

जबलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। वे प्रचार के दौरान लोगों से वोट के साथ-साथ पैसे भी मांग रहे हैं। उनके चुनाव प्रचार के इस अनोखे तरीके की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। दिनेश यादव हर मतदाता से 10 रुपये मांग रहे हैं। इस पर मतदाता भी खुशी-खुशी उन्हें पैसे दे रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी ने पैसे मांगने की बताई वजह

कांग्रेस नेता दिनेश यादव चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को बता रहे हैं कि कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने के लिए ना तो पार्टी के पास पैसे हैं और ना ही मेरे पास। ऐसे में वे वोट मांगने के लिए लोगों के पास जा सकते हैं, लेकिन अन्य कार्यों के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए आप लोगों से आर्थिक मदद की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ