हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने कल बुलाई अहम मीटिंग, MP के संभावित उम्मीदवारों की सूची आई सामने

Congress CEC Meeting Update: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवार फाइनल करने के लिए CEC की तीसरी मीटिंग बुला ली है। अब से पहले कांग्रेस 2 सूचियां जारी कर चुकी है। 82 कैंडिडेट चुनावी रण में उतार चुकी है। अब कांग्रेस तीसरी सूची 16 मार्च को जारी कर सकती है। इसमें मध्य प्रदेश की बाकी बची 18 सीटों के उम्मीदवारों पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन
बिहार में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका।

Lok Sabha Election 2024 Congress CEC Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस 82 उम्मीदवार चुनावी रण में उतार चुकी है। उम्मीदवारों की 2 सूचियां जारी कर चुकी है। एक सूची 8 मार्च को और दूसरी 12 मार्च को जारी हुई थी। वहीं अब क्योंकि चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है और चुनाव आचार संहिता लग जाएगी तो उससे पहले ही कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की तीसरी मीटिंग भी बुला ली है, जो कल शाम करीब 6 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में होगी।

इसके बाद 16 तारीख को कांग्रेस की तीसरी सूची जारी हो सकती है। वहीं कल होने वाली मीटिंग में 18 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। मध्य प्रदेश की बाकी बची 18 सीटों के उम्मीदवार भी फाइनल किए जाएंगे। कांग्रेस ने एक सीट गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को दे दी है। वहीं तीसरी सूची में मध्य प्रदेश के बड़े शहरों के कैंडिडेट घोषित हो सकते हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची…

 

मध्य प्रदेश से कांग्रेस इनमें से एक को बनाएगी कैंडिडेट

मुरैना- सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू), पंकज उपाध्याय
इंदौर- लोकसभा, स्वप्निल कोठारी, सत्यनारायण पटेल
खंडवा- अरुण यादव और किशोरी देवी शिवकुमार
राजगढ़- प्रियव्रत सिंह, चंदर सोंधिया
उज्जैन- महेश परमार, रामलाल मालवीय
विदिशा- शशांक भार्गव, अनुमा आचार्य
भोपाल- शयाम शंकर श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, जीपी माली
नर्मदापुरम- संजू शर्मा, आशुतोष चौकसे, देवेन्द्र पटेल, मनीष राय
बालाघाट- कंकर मुनाजरे, हीना कांवरे, अनुभा मुंजारे
गुना- विरेन्द्र रघुवंशी, जयवर्धन सिंह, केपी सिंह
ग्वालियर- प्रवीण पाठक, लाखन सिंह यादव, रामवेसक सिंह गुर्जर
झाबुआ- कांतिलाल भूरिया, हर्ष विजय गहलोत
जबलपुर- तरुण भनोट, दिनेश यादव
दमोह- प्रताम सिंह लोधी, मनू मिश्रा
रीवा- अजय मिश्रा बाबा, अभय मिश्रा सेमरिया, राजेंद्र शर्मा
शहडोल- रमेश सिंह, फुंदेलाल मार्को
सागर- प्रभु ठाकुर, राजा बुंदेला
मंदसौर- विपिन जैन, स्वप्निल नाहटा

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची…

 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की लिस्ट में निकली दूसरी पीढ़ी की आर्मी

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने एमपी में उतारे 10 सिपहसालार, बीजेपी का ‘नकुल प्लान’ फेल

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने राजस्थान में 10 सीटों पर उतारे नए उम्मीदवार, देखें बीजेपी के किस प्रत्याशी से होगा मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें