Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने एमपी में उतारे 10 सिपहसालार, बीजेपी का 'नकुल प्लान' फेल

Congress Second List MP Candidates: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम भी शामिल है। नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया है। देखें एमपी के 10 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट…

Congress Second List MP Candidates: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहीरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, देवास से राजेंद्र मालवीय चुनाव लड़ेंगे। वहीं धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम को मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी का प्लान फेल 

कांग्रेस ने नकुलनाथ के नाम की घोषणा कर बीजेपी का प्लान फेल कर दिया है। कांग्रेस ने बता दिया है कि न तो नकुलनाथ और न ही कमलनाथ कहीं जाने वाले नहीं हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। अब कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

पूरी जानकारी वीडियो में 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ