---विज्ञापन---

देश angle-right

कांग्रेस ने जारी की 13वीं लिस्ट, मनोज तिवारी के खिलाफ किया चौंकाने वाले नाम का ऐलान

Congress Candidate List : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। यह कांग्रेस के उम्मीदवारों की 13 वीं लिस्ट है।

---विज्ञापन---

Congress Candidate List : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। यह कांग्रेस की उम्मीदवारों की 13 वीं लिस्ट है। इस लिस्ट में दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने चौंकाने वाले नाम का ऐलान किया है। मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से जेपी अग्रवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली उदित राज को मैदान में उतारा है।

पंजाब की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

---विज्ञापन---

इसके साथ ही कांग्रेस ने पंजाब की 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से चरण जीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को मैदान में उतारा है। वहीं पटियाला से डॉ धर्मवीर गांधी को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट इलाहाबाद से भी उम्मीदवार का ऐलान हुआ है। कांग्रेस ने इस ऐतिहासिक सीट सेउज्जवल रेवती रमन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उज्जवल रमण सिंह समाजवादी पार्टी नेता कुंवर रेवती रमण सिंह के बेटे हैं। उज्जवल रमण सिंह साल 2004 और 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। उज्जवल सिंह के पिता कुंवर रेवती रमण सिंह अभी भी समाजवादी पार्टी में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव मैदान में उतरे ‘बागी’, BJP ने बिछाया ‘रेड कार्पेट’ तो कांग्रेस ने भी कसी कमर

बता दें इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी मौजूदा सांसद हैं लेकिन इस बार उनका टिकट कट गया है। बीजेपी ने नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया है जो पूर्व राज्यपाल पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं।

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Apr 14, 2024 08:58 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola