Lok Sabha Election 2024 NDA Mission 400 Seats: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन में इस बार तगड़ी जंग देखने को मिलेगी। जहां एनडीए ने इस बार 400 पार सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा है तो वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी दल उसे पटखनी देने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव इस बार इसलिए भी काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि कई जगहों पर एक ही परिवार के बड़े नेताओं में एक-दूसरे के खिलाफ जंग देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि कहां कौन किसके सामने ताल ठोक रहा है।
झारखंड में हेमंत सोरेन की भाभी ने बीजेपी की जॉइन
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन से JMM से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने ससुर शिबू सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि उनके और परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि सीता सोरेन की बीजेपी से लंबे समय से चर्चा चल रही थी। ये भी कहा जा रहा है कि सीता सोरेन चंपई सोरेन को सीएम बनाए जाने से खफा चल रही थीं। अब बीजेपी उन्हें किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। साथ ही कुछ और विधायक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस तरह झारखंड में देवर-भोजाई के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 14 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार पूरी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है।
बिहार में चाचा बनाम भतीजा
वहीं दूसरी ओर बिहार में भी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नेता चिराग पासवान और उनके चाचा और लोक जनशक्ति पार्टी नेता पशुपति पारस आमने-सामने हो गए हैं। पशुपति पारस ने उनकी पार्टी को एक भी सीट न मिलने से नाराज होकर केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि चाचा-भतीजे एक ही सीट से आमने-सामने हो सकते हैं। पशुपति पारस को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तीन सीटों का ऑफर दिया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान और पशुपति पारस आमने-सामने हो सकते हैं। पिछली बार बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं।
महाराष्ट्र में उद्धव की टक्कर में राज ठाकरे
इधर, महाराष्ट्र में भी खेला होने की तैयारी चल रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे किसी भी वक्त एनडीए में शामिल हो सकते हैं। ये बात भी सामने आई है कि एमएनएस के मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट मिलने की संभावना है। एमएनएस ने तीन लोकसभा सीटों की मांग की है। खास बात यह है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था। हालांकि उन्होंने किसी भी सीट से उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
https://twitter.com/AmitThackerays/status/1770038454488891863
ये भी पढ़ें: श्रीनिवास ने अजित पवार को कहा ‘नालायक मानूस’, कहा-‘चाचा’ को लेकर बड़े भाई का स्टैंड स्वीकार्य नहीं
एनडीए का मिशन 400
लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के साथ एनडीए में अब तक 38 पार्टियां शामिल हो चुकी हैं। इस तरह महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक एनडीए 400 पार सीटों के लक्ष्य को हासिल करने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। बीजेपी को पिछली बार महाराष्ट्र में 23 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति ने 48 में से 45 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
ये भी पढ़ें: सोनिया की रायबरेली में अब कौन? 20 साल का सूखा खत्म करने को BJP के पास ये ब्रह्मास्त्र
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
3 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
13 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
14 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
16 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines