Lok Sabha Election 2024 BJP Modi Ka Parivar: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले भाजपा के सभी दिग्गजों ने अपने X हैंडल का प्रोफाइल बदल लिया है। यह बदलाव अचानक हुआ है और इस बदलाव को लेकर भाजपा के देशभर के नेता और पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने X हैंडल पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिख लिया है।
अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी ने भी अपने प्रोफाइल में बदलाव किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के आदिलाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा देश उनका परिवार है। इसके बाद अचानक भाजपा के सभी नेताओं ने X हैंडल पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखना शुरू कर दिया है।
लालू यादव से मोदी के नए नारे का कनेक्शन
सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना रैली में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए नारे ‘मोदी का परिवार’ का कनेक्शन लालू प्रसाद यादव से बताया जा रहा है। दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली की थी।
इस रैली में उन्होंने PM मोदी के परिवार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मोदी क्या है, कुछ नहीं है। कोई चीज नहीं है। उसके पास तो परिवार भी नहीं है। मोदी बताए कि उनकी कोई संतान क्यों नहीं है? जिनके बच्चे हैं और वे राजनीति में आते हैं तो कहता है कि परिवारवाद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं सवालों पर पलटवार करते हुए आज तेलंगाना में नारा दिया कि पूरा देश उनका परिवार है। इसके बाद भाजपा में नई मुहिम शुरू हो गई।
नरेटिव सेट करने की कोशिश
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नए नारे ‘मोदी का परिवार’ से भाजपा एक बार फिर नया नरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है। 16 मार्च 2019 को भी भाजपा में एक मुहिम शुरू हुई थी, जिसका नाम था- मैं भी चौकीदार। यह नारा भी PM मोदी ने ही दिया था, जिसका फायदा 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था। इस बार नया नारा कहीं 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का मिशन 400 न पूरा कर दे।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
6 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
7 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
12 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
15 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines