हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2024 की जंग..टारगेट '400'..बीजेपी की प्लानिंग, बीजेपी का 'मिशन साउथ'..फतह का सीक्रेट प्लान ?

Lok Sabha Election 2024 BJP Mission South: तेलंगाना राष्ट्र समिति (BRS) के टूटने से सीधा मुकाबला कांग्रेस से होगा, जिससे पार्टी को फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 BJP Mission South: कुमार गौरव, संवाददाता, बीजेपी के लिए दक्षिण का किला भेदना हमेशा से चुनौती रहा है। लेकिन भाजपा का दक्षिण भारत में कमाल दिखाने का इरादा है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में पांच दक्षिणी राज्यों की कम से कम 40-50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। कर्नाटक में भाजपा 25 सीटें बरकरार रखने का दावा कर रही है। पार्टी का कहना है कि लोगों ने सिद्धारमैया सरकार पर जल्दी ही भरोसा खो दिया है। विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद पार्टी का वोट शेयर नहीं गिरा। 2019 में तेलंगाना में 4 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

भाजपा के निशाने पर केरल, तमिलनाडू

पार्टी का मानना है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (BRS) के टूटने से सीधा मुकाबला कांग्रेस से होगा, जिससे पार्टी को फायदा मिल सकता है। भाजपा के निशाने पर केरल, तमिलनाडु भी है। पार्टी इन राज्यों में भी कुछ सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है। बीजेपी की केरल में राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड से मजबूत उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी है,और चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रैलियों में दक्षिण पर खास जोर होगा। पार्टी मोदी के नाम पर वोट मांगने की तैयारी में है। उसे उम्मीद।है। कि शाह और मोदी के।जरिए बीजेपी आसानी से दक्षिण में अपना आंकड़ा बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़े: कलयुगी शिक्षक की ‘गंदी’ हरकत, फिट रहने की एक्सरसाइज सिखाने के बहाने करता था छेड़छाड़

400 सीट पाने का टार्गेट

कर्नाटक भी हाथ से फिसल जाने के बाद वहां की लड़ाई इतनी आसान नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को दक्षिण भारत के पांच राज्यों की 129 सीटों में से सिर्फ 29 में जीत मिल पाई थी। उसमें भी 29 में से 25 सीटें अकेले कर्नाटक से आई थीं। ऐसे में इस बार 400 के टार्गेट को पाने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने नया प्लान बनाया है। पीएम मोदी के मिशन साउथ के तहत 40-50 सीटें जीतने पर पार्टी का जोर रहेगा।

यह भी पढे: पति कहता तू मेरे सामने बकरी और मै तेरे सामने ऊंट…शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती

20, 000 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का दक्षिण में जोरदार प्रदर्शन करने का इरादा कम नहीं हुआ है। आने वाले दो महीनों में, प्रधानमंत्री इन दक्षिण के 5 राज्यों में खूब प्रचार करेंगे और विकास की कई योजनाएं भी शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तमिलनाडु के दौरे पर थे, जहां उन्होंने 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें एक शानदार नया हवाई अड्डा भी शामिल है।

इस हवाई अड्डे के बनने से राज्य के हवाई संपर्क में काफी सुधार होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को केरल में थे जहां उन्होंने त्रिशूर में एक भव्य रोड शो और एक जनसभा को संबोधित किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस जनसभा में लगभग दो लाख भाजपा महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। यह कांग्रेस की ओर से भाजपा के दक्षिण में कमजोर होने के दावों के बाद बीजेपी का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें