हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'घर की म‍िठाई भी ख‍िचड़ी की तरह...', Lok Sabha Election का ट‍िकट कटने पर छलका पूर्व CM का दर्द

Gujarat Former CM Nitin Patel Speech: लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट नहीं मिला तो गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नितिन पटेल का दर्द भरी सभा में छलका। उन्होंने बातों-बातों में विरोधियों और भाजपा हाईकमान पर तंज कसा। दूसरी ओर, सीआर पाटिल को भी ग्रामीणों ने स्कूल को लेकर घेरा और बातों-बातों में सुना भी दिया।

विज्ञापन
Gujarat Former CM Nitin Patel

भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अहमदाबाद

Gujarat Former CM Nitin Patel Interview: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गुजरात में राजनितिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। कहीं जनता अपने मन की भड़ास निकाल रही है तो कहीं उपेक्षित नेता अपना दिल हलका कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो, लेकिन राजनेताओं ने अपनी कसरत शुरू कर दी है और चुनावी मौसम ही एक ऐसा मौसम होता है, जब दिल की बात ज़ुबान पर आ ही जाती है। सबसे पहले बात गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नितिन पटेल की करें, जिनके मुंह तक कई बार निवाला आते-आते छीन गया। वे मेहसाणा में एक सभा को सम्बोधित कर रहे कि उनका दर्द एक बार फिर उनकी जुबां पर आ गया।

 

तंज कसते हुए मजाकिया अंदाज में ली चुटकी

विज्ञापन

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को घर की मिठाई खिचड़ी की तरह लगती है और पराए की गंदी खिचड़ी भी मिठाई की तरह लगती है। पटेल के इस बयान को गुजरात में भाजपा की तरफ से शुरू किए गए भर्ती मेले और उनकी उम्मीदवारी पर तंज माना जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की मैं गैर-जरूरी मदद नहीं करता हूं और न ही कोई चमचागिरी करता हूं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अकेले नहीं हैं, जिनकी बस छूट गई। उनके जैसे कई और भी हैं।

मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी में मिठाई बांट चुके, मीडिया को इंटरव्यू दे चुके नितिन पटेल को उस वक्त सबसे बड़ा सदमा लगा था, जब ऐन वक्त पर विजय रुपानी का नाम गुजरात CM के तौर पर घोषित कर दिया गया था। उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने जैसे और कई अवसर आए, जहां उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी और आखिरी अवसर कुछ दिनों बाद ही आया था, जब लोकसभा के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ली थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या BJP अब पंजाब में करेगी ‘खेला’; अकालियों से गठबंधन की सुगबुगाहट, देखें Sunil Jakhar ने क्या दिए संकेत?

सीआर पाटिल को ग्रामीणों ने स्कूल को लेकर घेरा

वही वड़ोदरा के एक सरपंच ने सीआर पाटिल को भरी सभा में आइना दिखा दिया, जिसके बाद उनके कार्यकर्ताओं को सरपंच को जबरन बिठाना पड़ा। वड़ोदरा में भाजपा जिला कार्यलय के उद्घाटन के बाद सीआर पाटिल के सम्बोधन के दौरान, जब वे विकास के दावे बुलंद कर रहे थे, उसी वक्त वडोदरा के खटांबा गांव के सरपंच कमलेश नाई मंच के सामने आ गए।

विज्ञापन

वे सीआर पाटिल से कहने लगे कि उनके गांव में कोई स्कूल नहीं है। उन्होंने पाटिल से शिकायत की कि कई बार कहने के बावजूद गांव में कोई स्कूल नहीं है और बच्चों को पढ़ने के लिए कहीं और जाना पड़ता है। शिकायत के बाद पाटिल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही वे स्कूल खोलने की व्यस्था करेंगे जिसके बाद मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें: AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, देखिए पंजाब की 8 सीटों से किस-किस को चुनावी रण में उतारा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola