BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दो राज्यों के 15 उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। इससे पहले, बीजेपी ने गुरुवार रात को तीसरी लिस्ट जारी की थी।
तमिलनाडु की 14 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान
बीजेपी ने पुडुचेरी की एक और तमिलनाडु की 14 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पुडुचेरी सीट से A. Namassivayam को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने तमिलनाडु की तिरुवल्लूर सीट से पोन. वी. बालागणपति, चेन्नई उत्तर से आर.सी. पॉल कनगराज, नमाक्कल से केपी रामालिंगम और तिरुवन्नमलाई से ए. अश्वथमान को टिकट दिया गया है।
नागपट्टनम से एसजीएम रमेश उम्मीदवार
इसके अलावा, बीजेपी ने तिरुप्पुर से ए पी मुरुगनंदम, पोलाची से के. वसंतराजन, करुर से वी वी सेंथिलनाथन, चिंदबरम (एसी) से पी. कार्थियायिनी, नागपट्टनम से एसजीएम रमेश, तंजावुर से ए. मुरुगनंदम, शिवगंगा से डॉ. देवनाथ यादव, मदुरै से प्रोफेसर रामा श्रीनिवासन, विरुधुनगर से राधिका सरथकुमार और टेंकासी (SC) से बी. जॉन पांडियन को प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Electoral Bond: हैदराबाद की इस कंपनी ने BJP को दिया सबसे ज्यादा पैसा; बाकी दलों को कितना मिला?
राधाकृष्णन को कन्याकुमारी से मिला टिकट
इससे पहले गुरुवार को जारी तीसरी लिस्ट में पूर्व मंत्री राधाकृष्णन को कन्याकुमारी से, पूर्व गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई दक्षिण से, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई को कोयंबटूर से और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को नीलगिरी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के 9 उम्मीदवार
बीजेपी की 21 मार्च को जारी तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु की कुल 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए सी शन्मुगम, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, पेरांबलूर से टी. आर परिवेंदर और थुथुक्कुड़ी से नैनर नागेंद्रन को उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या सिर्फ विपक्ष को टारगेट कर रही ED? केजरीवाल के अलावा 2014 से अब तक किन-किन नेताओं पर हुई कार्रवाई?
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines