Lok Sabha Election 2024 Issues: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव 7 चरणों में होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बार के चुनाव में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राम मंदिर (Ram Mandir) समेत 5 बड़े मुद्दे छाए रह सकते हैं। आइए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
1- नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA)
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना जारी की। इसके लागू होने से अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी। यह मुद्दा बीजेपी के 2019 के चुनावी एजेंडे में रहा है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में यह मुद्दा छाया रहेगा। बीजेपी अपने चुनाव प्रचार में लगातार इसका जिक्र कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: CAA कभी वापस नहीं लिया जाएगा… नागरिकता कानून पर गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक
2- राम मंदिर
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस दौरान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। राम मंदिर का मु्द्दा भी बीजेपी के संकल्प पत्र में शामिल था। मंदिर के निर्माण के बाद अब बीजेपी इस मुद्दे को चुनाव प्रचार में जमकर उछाल रही है। वह कांग्रेस पर मंदिर निर्माण न करने का आरोप लगा रही है। वहीं, कांग्रेस ने मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए इसमें शामिल होने से मना कर दिया था।
3- आर्टिकल 370
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की बात कही थी, जिसे पूरा किया गया है। बीजेपी अपने चुनाव प्रचारों में लगातार इसका जिक्र कर रही है। ऐसे में यह मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी छाया रहेगा। हालांकि, विपक्ष जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव न कराने को लेकर सरकार को लगातार घेर रही है।
4- मोदी की गारंटी बनाम कांग्रेस की गारंटी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने ‘गारंटी’ का जिक्र किया था। तब से यह मुद्दा छाया हुआ है। इसे बीजेपी ने ‘मोदी की गारंटी’ में बदल दिया। अपने चुनाव प्रचार में लगातार पीएम मोदी ‘गारंटी’ शब्द का जिक्र कर रहे हैं। वे कहते हैं कि ‘मोदी की गारंटी’ जरूर पूरी होती है। अब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पांच ‘न्याय’ गारंटी सामने रखी है। ऐसे में इस चुनाव में ‘मोदी की गारंटी बनाम कांग्रेस की गारंटी’ का मुद्दा छाया रहेगा।
5- बेरोजगारी
लोकसभा चुनाव 2024 में बेरोजगारी का मुद्दा छाया रहेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान इस मुद्दे को जमकर उछाला। अपनी यात्रा के दौरान उन्हें पेपर लीक का शिकार हुए बेरोजगार युवाओं से बातचीत करते हुए भी देख गया। कांग्रेस इस मुद्दे को जमकर उछालेगी। वहीं, बीजेपी का दावा है कि एनडीए सरकार में बेरोजगारी पर लगाम लगी है। रोजगार मेला के जरिए युवाओं को नौकरी दी गई है। ऐसे में यह मुद्दा भी चुनाव में खूब उछलेगा।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: जब एक सीट से चुने जाते थे दो सांसद, कब-कब हुआ ऐसा?
6- इलेक्टोरल बॉन्ड
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को बड़ा झटका देते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया। कोर्ट ने एसबीआई से चुनावी चंदा देने वालों के नाम सार्वजनिक करने को कहा। यह मुद्दा भी लोकसभा चुनाव में छाया रहेगा। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि उसने कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए इस योजना को लागू किया था।
7- अमृत काल बनाम अन्याय काल
एक तरफ जहां बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने पिछले 10 सालों के कार्यकाल को अमृत काल के रूप में पेश कर रही हैं, वहीं कांग्रेस ने इसे अन्याय काल बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी इसी पर आधारित थी। ऐसे में दोनों दल इस चुनाव में एक-दूसरे के ऊपर जमकर आरोप-प्रत्यारोप के बाण चलाते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: ससुर की पार्टी पर किया कब्जा, खुद बन गए CM; कौन है यह ‘दामाद’?
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 min ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
41 mins agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
2 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
3 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines