हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लिव-इन-रिलेशनशिप कैसा संबंध है? जनगणना में पूछा जाएगा सवाल, 33 प्रश्नों की लिस्ट है तैयार, सोच लें जवाब

Census 2026 Questionaire: भारत में 16वीं जनगणना होने जा रही है और इसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनकी सूची तैयार हो चुकी है। सवालों की सूची जहां मैन्युअली अपडेट की जाएगी, वहीं लोग खुद भी ऑनलाइन सवालों का जवाब दे सकेंगे।

विज्ञापन

Questionaire For Census 2026: देश में एक अप्रैल से जनगणना शुरू हो रही है। आजादी के बाद 16वीं बार जनगणना होगी और पहली बार डिजिटल जनगणना होगी। पहली बार ही जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी, यानी जनगणना में इस बार एक कॉलम जाति के लिए भी मेंशन होगा। वहीं इस बार देशवासियों को ऑफिशियल पोर्टल पर खुद अपनी डिटेल भरने का मौका भी मिलेगा। केंद्र सरकार ने जनगणना के तहत पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें 33 सवाल हैं।

जनगणना एक-एक भारतीय की कुंडली होगी

बता दें कि 16वीं जनगणना करते हुए न सिर्फ पुरुषों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं, लड़के, लड़कियों का डेटा कलेक्ट होगा। बल्कि भारतीयों के जन्म, मरण, रहन-सहन, रिश्तों, नौकरी, कामकाज, बिजनेस, पढ़ाई-लिखाई, घर, ऑफिस, राशन, पानी, कारों, बाइक, साइकिल तक का लेखा जोखा होगा। न सिर्फ जनगणना के लिए डेटा कलेक्ट होगा, बल्कि भविष्य के लिए योजनाओं और सुविधाओं के लिए आधार भी बनेगा। एक-एक चीज की लिस्ट तैयारी की जाएगी। बकायदा बुकलेट तैयार की जाएगी।

जनगणना को लेकर बड़ा फैसला, अभद्र सवाल पूछे तो अधिकारी को होगी 3 साल की जेल, पढ़ें सरकार के निर्देश

विज्ञापन

33 सवालों का क्वेश्चनेयर केंद्र तैयार किया गया

बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले चरण की जनगणना के लिए 33 सवालों (FAQs) का एक क्वेश्चनेयर बनाया है। जनगणना अधिकारी जहां घर-घर जाकर यह 33 सवाल पूछेंगे, वहीं ऑनलाइन भी इन 33 सवालों का जवाब लोग खुद दे सकेंगे। इसके लिए सरकार ने जनगणना के लिए पोर्टल बनाकर उस पर ‘सेल्फ-एन्युमरेशन’ का विकल्प दिया है। जनगणना के दोनों चरणों ‘हाउसलिस्टिंग’ (HLO) और ‘जनसंख्या गणना’ के दौरान लोग इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकेंगे।

लिव-इन-रिलेशन को लेकर सवाल पूछा जाएगा

जनगणना के लिए तैयार किए गए 33 सवालों में एक साल ‘ल‍िव-इन रिलेशनशिप’ को लेकर भी है। सवाल पूछा जाएगा कि लिव-इन में रहने वाले जोड़ों का रिश्ता कैसा है? अगर कोई लिव-इन में रहता है तो वह अपने रिश्ते को कैसा मानते हैं? अगर वे बिना शादी किए लिव-इन में ही रहना चाहेंगे तो उनके रिश्ते को स्थिर संबंध माना जाएगा और उन्हें शादीशुदा जोड़ा कहा जाएगा।

विज्ञापन

सरकार से मिले मकान नंबर से गणना शुरू होगी

बता दें कि जनगणना की शुरुआत मकान नंबरों से होगी, जो नगरपालिका के द्वारा अलॉट किए गए हैं। घर के इस्तेमाल, परिवार के सदस्यों, उनकी नौकरी, आजीविका के साधन, वाहनों की संख्या, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, नाम, लिंग, जाति, एजुकेशन, मालिकाना हक आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सवालों का जवाब अनिवार्य होगा, इसलिए सोच-समझकर जवाब देना सही रहेगा।

First Phase of Census 2027: जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी, आपसे पूछे जाएंगे कौन-कौन से सवाल? देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

अप्रैल से सितंबर के बीच सेल्फ एन्युमरेशन करें

महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि जनगणना के लिए फील्ड का काम कई राज्यों में शुरू होने जा रहा है। जनगणना के दौरान लिए गए व्यक्तिगत आंकड़े गोपनीय रहेंगे। जनगणना 2 चरणों घर-परिवार की जानकारी और व्यक्तिगत जानकारी से होगी। अप्रैल से सितंबर के बीच सेल्फ एन्युमरेशन किया जा सकेगा।

इसके लिए 11 अंकों का ID बनाना होगा, जो घर आए जनगणना अधिकारी को बताना होगा। स्कूल के शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, नोडल अधिकारी, तहसीलदार, SDM जनगणना करेंगे। सभी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से 1अप्रैल से 31 अगस्त तक जनगणना होगी। जनगणना के लिए बनाई गई मोबाइल ऐप 16 भाषाओं में होगी।

विज्ञापन

जनगणना में ऐसे सवाल पूछे जा सकते हैं

  • घर की बनावट कैसी है और घर के फर्श, दीवार और छत को बनाने में किस मैटेरियल का इस्तेमाल किया?
  • परिवार का मुखिया कौन है? उसका नाम, लिंग, जाति क्या है? परिवार में कितने सदस्य हैं? कौन-क्या करता है?
  • घर में पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था क्या है? कितने वाहन हैं? कौन-कौन से बिजनेस या नौकरी है?
  • घर में कितने विवाहित जोड़े रहते हैं? कितने बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग हैं? क्या कोई लिव-इन में रहता है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola