दिल्ली उच्च न्यायालय ने अटारी सीमा पर आव्रजन विभाग द्वारा अप्रैल 2022 में 102 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े अटारी ड्रग बरामदगी मामले में आरोपी अमृतपाल सिंह की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सिंह ने अपनी पत्नी की सर्जरी के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी।
---विज्ञापन---
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैंने आपको लिखा था – ‘मैं राज्यसभा में विपक्षी दलों की ओर से आपको लिख रहा हूं। हम इस बात से हैरान और स्तब्ध हैं कि जिस तरह से सीआईएसएफ को सदन के वेल में दौड़ाया गया, जबकि सदस्य अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रहे थे। हमने इसे कल भी देखा और आज भी देखा। हमारी संसद का इस स्तर तक पतन हो गया है। यह बेहद आपत्तिजनक है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में सीआईएसएफ के जवान सदन के वेल में तब नहीं आएंगे जब सदस्य जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हों।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होने के बाद से विपक्ष जबरदस्त हंगामा कर रहा है। विपक्ष SIR की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है। अधिक हंगामे के बाद लोकसभा की कार्रवाई दोपहर 2 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
---विज्ञापन---
लोकसभा की कार्रवाई शुरू हो गई है। सभा की शुरुआत में ही तीन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।
watch | Delhi: PM Narendra Modi leaves after NDA Parliamentary Party meeting concludes. pic.twitter.com/T9czYXH9zL
— ANI (@ANI) August 5, 2025
---विज्ञापन---
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने 9 दिसंबर, 2022 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई झड़प पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कहा कि वे तय नहीं करते कि सच्चा भारतीय कौन है। विपक्ष के नेता का काम है, सरकार को चुनौती देने के लिए सवाल पूछना उनका कर्तव्य है। मेरा भाई सेना के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहेगा। वह सेना का बहुत सम्मान करता है। इसलिए, यह एक गलत व्याख्या है।
दिल्ली में NDA की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का सम्मान किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है।
---विज्ञापन---
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअल्डेज मार्कोस जूनियर और उनकी पत्नी लुईस अरनेटा-मार्कोस का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
प्रयागराज में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्रयागराज में गंगा, यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से पानी लोगों के घरों में घुस गया है, कई इलाके जलमग्न हो गये हैं।
कर्नाटक के बेंगलुरु में सभी चार सड़क परिवहन निगमों (केएसआरटीसी, बीएमटीसी, एनडब्ल्यूकेआरटीसी और केकेआरटीसी) के परिवहन कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
---विज्ञापन---
LIVE Aaj ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज NDA की संसदीय दल की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक सुबह 9:30 बजे बुलाई गई थी। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया। मानसून सत्र के दौरान एनडीए की ये बैठक को बेहद अहम मानी जा रही है।
---विज्ञापन---
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन का आज उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार होगा। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज झारखंड जाएंगे। भारी बारिश के कारण देश के कई इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार के कई इलाके जलमग्न हैं। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
---विज्ञापन---