Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 सितंबर नामांकन भरने की लास्ट डेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने अमेरिका जा सकते हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने की संभावना है। टैरिफ विवाद इस बैठक का अहम मुद्दा हो सकता है। दूसरी ओर, कांग्रेस की दो दिवसीय अहम बैठक पटना में शुरू हो रही है, जिसमें उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा होगी। पढ़ें ताजा अपडेट

Breaking-News-2-1 (1)

Aaj Ki Taaza Khabar: टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अगले महीने अमेरिका जा सकते हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से होने की संभावना है। इस मुलाकात के दौरान टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस की अहम बैठक शुरू होने वाली है। इसमें पटना में उम्मीदवारों की सूची तय करने के लिए आज से दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, SIR और मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और प्रदर्शन कर रहा है।

राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। खाटू श्याम से दर्शन करके वापस लौट रहे यात्रियों से भरी एक गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दस लोगों की मौत की खबर है। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंद है, रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। देश-दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…

LIVE UPDATES

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव शेड्यूल जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। 18 सितंबर को वोटिंग और 19 को काउंटिंग होगी। 10 सितंबर को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

भारत यात्रा पर आएंगे चीन के विदेश मंत्री

चीन के विदेश मंत्री Wang Yi आगामी 18 अगस्त को भारत का दौरे पर दिल्ली में होंगे। वे विशेष प्रतिनिधि स्तर पर सीमा वार्ता में हिस्सा लेंगे। उनकी वार्ता NSA अजीत डोभाल के साथ होगी। डोभाल ने इसी वार्ता के लिए पिछले साल दिसंबर में चीन की यात्रा की थी। वार्ता का मकसद भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने तथा द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता लाना है।

पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों के लिए बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार ने अधिसूचना जारी की है कि राज्य में स्थित प्रत्येक सिनेमा हॉल और प्रत्येक मल्टीप्लेक्स के सभी स्क्रीन (प्रत्येक स्क्रीन) पर बंगाली फिल्मों के 365 प्राइम टाइम शो/स्क्रीनिंग पूरे वर्ष अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वर्ष के सभी 365 दिन के लिए प्रतिदिन कम से कम एक बंगाली शो होगा। प्राइम टाइम शो का मतलब दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच आयोजित होने वाले शो होंगे।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: छोटा भाई बड़ा भाई कैसे हो गया?- तेजस्वी यादव पर विजय कुमार सिन्हा का पलटवार

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, वो मुद्दाविहीन हो गए हैं। संवैधानिक पद पर बैठकर संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार करना, झूठ बोलना और भ्रम फैलाना- बस यही उनके पास बचा है।

उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव आयोग से नोटिस मिला। मैंने जवाब दिया तो मेरा ईपीआईसी नंबर भी निष्क्रिय कर दिया गया। मेरे पास सबूत भी थे, लेकिन (तेजस्वी यादव) जवाब क्यों नहीं दे सकते? छोटा भाई बड़ा भाई कैसे हो गया? ये चमत्कार कैसे हो गया? अगर आप आरोप लगाते हैं तो जवाब देने की ताकत भी होनी चाहिए।

'धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे', राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तंज

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कल कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे हैं राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया। बवंडर नहीं गलती है, मैं राहुल जी को यही कहूंगा- धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड राहुल गांधी के पास, हर हार के बाद नए बहाने- अनुराग ठाकुर

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है तो वह राहुल गांधी के नेतृत्व में है। पार्टी के अंदर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठते हैं। जब वह चुनाव हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं या मतदाताओं को दोषी ठहराते हैं। कांग्रेस ने कहा, भाजपा के लिए ईवीएम में हेराफेरी की गई है। फिर उन्होंने कहा कि ईवीएम पर प्रतिबंध लगाओ, मतपत्र वापस लाओ। फिर उन्होंने कहा कि ईवीएम को रिमोट से हैक किया जा सकता है। हर हार के बाद कांग्रेस नए बहाने ढूंढती रही। कांग्रेस ने आत्ममंथन नहीं किया बल्कि बार-बार ईवीएम, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को दोष देती रही। बिहार चुनाव हारते देख कांग्रेस पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में जुटी है।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा 'कूड़े से आजादी' सफाई अभियान में लिया भाग

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आईटीओ घाट पर 'कूड़े से आजादी' सफाई अभियान में भाग लिया।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया सफाई अभियान

कर्नाटक: भाजपा महिला मोर्चा ने बीदर में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सफाई अभियान शुरू किया।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बादशाह के क्लब पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में गायक बादशाह के क्लब पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आरोपी (दीपक) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला है। वह गैंगस्टर गोल्डी बरार के लगातार संपर्क में था।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ED के सामने पेश हुए क्रिकेटर सुरेश रैना

कल के दिन ईडी ने रैना को समन भेजा है और आज वो प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना से अब पूछताछ शुरू भी हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

watch | Former Indian Cricketer Suresh Raina reaches ED office in Delhi to record his statement in 1xBet case following summons by the agency. pic.twitter.com/wJAw1gACt5
— ANI (@ANI) August 13, 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: NCB ने 200 करोड़ के ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश

NCB ने 200 करोड़ के ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। साथ ही ड्रग रैकेट से जुड़े 8 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। आरोपी पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने सुशील कुमार को एक हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने मार्च में सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दी थी। मई 2021 में हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल अपने आवास पर फहराया तिरंगा

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गांधीनगर स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया.

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लखनऊ में निकाली गई तिरंगा यात्रा, शामिल हुए सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य तथा स्कूली छात्रों के साथ सेल्फी लेते हुए।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अयोध्या में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ट्रैक्टर और डोनाल्ड ट्रंप के नाम का दस्तावेज बनाए जाने पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कसा तंज

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि बिहार की एसआईआर प्रक्रिया का नतीजा देखिए। एक कुत्ता, एक ट्रैक्टर और यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप का नाम से दस्तावेज बना दिए गए। हमारा कहना है कि किसी भी वास्तविक मतदाता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के लाल किले पर चल रही है फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली के लाल किले पर विभिन्न सशस्त्र बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ