Live Updates
विविधता में एकता हमारी पहचान- ठाणे में दुकान मालिक के साथ मारपीट पर बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
बिहार के वैशाली में मीडिया से बात करते हुए ठाणे में दुकान मालिक के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "यह मेरी समझ से परे है कि भारतीयों के बीच कितने विभाजन पैदा किए जाएंगे, कभी क्षेत्र के नाम पर, कभी भाषा, धर्म या जाति के नाम पर। मैं इस विचार का समर्थन करता हूं कि आपकी मातृभाषा आपका गौरव होनी चाहिए, लेकिन इतनी संवेदनशीलता भी होनी चाहिए कि अगर बाहर से कोई इसे नहीं समझता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम इतने असहिष्णु हो जाएं और हिंसा का सहारा लेना शुरू कर दें। उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक, अलग-अलग भाषाएं, संस्कृतियां हैं और विविधता में एकता हमारी पहचान रही है लेकिन कुछ नेता अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ऐसी विभाजनकारी राजनीति में लिप्त हैं और मैं इसकी निंदा करता हूं।"
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा- .प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे सम्मानित नेता
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा, "हम आज यहां विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे सम्मानित और प्रशंसित दूरदर्शी नेताओं में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है, जिन्होंने अपने देश को एक प्रमुख और प्रभावशाली वैश्विक शक्ति के रूप में परिवर्तित, पुनर्परिभाषित और पुनर्स्थापित किया है।"
त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में पीएम मोदी ने कहा- हमारे लिए लोकतंत्र जीवन जीने का एक तरीका है
त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतीयों के लिए लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक मॉडल नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। हमारे पास हजारों सालों की समृद्ध विरासत है। यहां के कई सांसदों के पूर्वज बिहार से हैं, जो महाजनपदों - प्राचीन गणराज्यों का घर था।
भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की प्रशंसक हैं- त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कहना है कि भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सबसे उत्साही प्रशंसकों में से हैं। हम पूरे दिल से उनका उत्साहवर्धन करते हैं, सिवाय उस समय के जब वे भारत के खिलाफ खेल रहे हों।
त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में बोले पीएम मोदी- रेड हाउस में बोलने वाला पहला पीएम बनकर गौरवान्वित
त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं इस प्रतिष्ठित रेड हाउस में बोलने वाला भारत का पहला प्रधानमंत्री बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 1.4 बिलियन लोगों की तरफ से मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। दोनों देशों के बीच दोस्ती 1800 साल पहले हुई थी।
करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी आग
दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि करोल बाग इलाके में विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई, 13 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग बुझाने का काम जारी है।
यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है- त्रिनिदाद और टोबैगो में सम्मानित होने के बाद बोले पीएम मोदी
त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, "द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो" से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे देशों के बीच शाश्वत और गहरी मित्रता को दर्शाता है। मैं इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से सामूहिक गौरव के रूप में स्वीकार करता हूं। पहले विदेशी नेता को यह पुरस्कार प्रदान करना हमारे गहरे संबंधों को दर्शाता है।
त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दिया सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार
नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के सम्मान से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं।
watch | Christine Kangaloo, the President of Trinidad and Tobago, confers Trinidad and Tobago's highest national award, “The Order of the Republic of Trinidad & Tobago,” on Prime Minister Narendra Modi(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/DQVJIhfJxu
— ANI (@ANI) July 4, 2025
'युद्ध रुकवाने पर ट्रंप के बयान पर चुप क्यों हैं मोदी साहब?', कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया सवाल
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में INDIA के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की मुलाकात
एकनाथ शिंदे ने कहा- "जय हिंद, जय महाराष्ट्र और जय गुजरात", कांग्रेस ने की निंदा
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अपना भाषण "जय हिंद, जय महाराष्ट्र और जय गुजरात" कहकर समाप्त करने पर कांग्रेस एमएलसी भाई जगताप ने कहा, "यह व्यवहार कुछ और नहीं बल्कि लाचारी है, जिसका उद्देश्य केवल केंद्रीय नेतृत्व को खुश करना है। मैं उनके बयानों की कड़ी निंदा करता हूं।
भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य की हत्या मामले में NIA ने की बड़ी गिरफ्तारी
प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो सालों से फरार था। अब्दुल रहमान को एनआईए की टीम ने कतर से आने पर कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया।
'कोरोना वैक्सीन बनाने वाले पहले देशों में शामिल था भारत', पुणे में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जब हमने सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना किया तो भारत वैक्सीन बनाने वाले पहले देशों में से एक था। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 130 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन उपलब्ध कराई और उनकी रक्षा की। कोई भी सरकार चाहे कितना भी प्रयास कर ले, वह सब कुछ प्रबंधित नहीं कर सकती। जब तक समाज इसमें भाग नहीं लेता, तब तक स्वास्थ्य के मुद्दे एक आंदोलन नहीं बनते, कोई भी सरकार देश के सभी नागरिकों की रक्षा नहीं कर सकती।"
जबलपुर: देखते ही देखते एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में बहा
दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, संगम विहार इलाके में जमा हुआ पानी
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के खेड़ा में चावल मिल के गोदाम में लगी भयानक आग
AIMIM को लेकर कोई एक व्यक्ति या पार्टी नहीं लेगी फैसला- कांग्रेस सांसद तारिक अनवर
AIMIM बिहार अध्यक्ष द्वारा AIMIM को महागठबंधन में शामिल करने के लिए राजद प्रमुख को लिखे पत्र पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, "मुझे लगता है कि INDIA गठबंधन इस तरह से कुछ नहीं सोच रहा है - ओवैसी जी को शामिल करना है या नहीं। इस पर विचार-विमर्श नहीं किया जा रहा है। मुझे लगता है, जो भी निर्णय लेना है वह INDIA गठबंधन द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा। एक व्यक्ति या एक पार्टी निर्णय नहीं लेगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पटना में RJD की बड़ी बैठक, लालू यादव, राबड़ी देवी समेत तेजस्वी यादव भी मौजूद
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाइक का बड़ा बयान
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र सरकार में शिंदे गुट के मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा हैकि मैं हिंदू हूं और इसका मुझे अभिमान है, मैं मराठी हूं और उसका मुझे बहुत ही अभिमान है। चुनाव को देखकर धार्मिक और भाषिक विवाद खड़ा करना बहुत गलत है, वो भी मुंबई जैसे MMR शहरों में। मैं जहां से चुनाव जीतकर कर आता हूं। वहां 70 फीसदी लोग गैर मराठी हैं, उसके बावजूद मेरे जैसे मराठी भाषिक को वहां के लोग बार-बार चुनाव जितवा रहे हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संजीव अरोड़ा ने संभाला पदभार
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब सरकार में नए बने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा नें पंजाब सचिवालय स्थित अपने कार्यालय मे पदभार संभाल लिया है। इस दौरान संजीव अरोड़ा के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। पंजाब सरकार के कई कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को उनके कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाने पहुंचे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें और बढ़ीं
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत से बिक्रम मजीठिया को नोटिस मिला है। मानहानि के केस में नोटिस भेजा गया है। मुख्यमंत्री के पीएस पर भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाने के चलते बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: OBC आरक्षण पर सरकार को नोटिस
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में आज मध्य प्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं देने के मामले में अहम सुनवाई हुई है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: वडोदरा के एक और स्कूल को उड़ाने की धमकी
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के वडोदरा जिले के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हरनी इलाके के सिग्नस स्कूल को अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए धमकी भेजी है। धमकी मिलते ही छात्रों को घर भेज दिया गया। पुलिस, डॉग स्कवायड और बम निरोधक दस्ते की टीमें स्कूल पहुंचीं, लेकिन पुलिस जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 15 दिन में तीसरे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिक्रम मजीठिया केस की हाईकोर्ट में सुनवाई टली
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिक्रम मजीठिया मामले में पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट में अब मंगलवार को सुनवाई होगी, क्योंकि मामले में टेक्निकल प्रोसीजर फॉलो नहीं किया गया। जब पिटीशन में अमेंडमेंट होता है तो उसकी एक प्रक्रिया होता है, जिसको फॉलो नहीं किया गया, जिस वजह से दोबारा से सोमवार को एप्लीकेशन लगाई जाएगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: SYL विवाद पर 9 जुलाई को होगी बात
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब और हरियाणा सतलुज यमुना लिंक कैनाल विवाद को सुलझाने के लिए 9 जुलाई को बात करेंगे। मीटिंग में पंजाब ओर हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बातचीत होगी। केंद्रीय जल मंत्री ने बीते दिनों लेटर लिखकर दोनों से विवाद सुलझाने की अपील की थी। इसके लिए दोनों को टेबल पर आने को कहा था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: करप्शन के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: करप्शन के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने फरीदकोट DSP क्राइम अगेंस्ट वूमेन राजनपाल को गिरफ्तार किया है। DSP ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत रद्द करने के लिए 1 लाख की रिश्वत देने की कोशिश की थी। एसएसपी कार्यालय को रिश्वत देकर शिकायत सेटल कराने की कोशिश की थी। पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून में एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया। विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: त्रिनिदाद को PM मोदी ने दिए 2 तोहफे
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री कमला को 2 तोहफे भेंट किए। उन्होंने प्रधानमंत्री कमला को महाकुंभ के मौके पर जुटाया गया संगम और सरयू नदी का पवित्र जल और राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर अपने भव्य स्वागत के वीडियो अपने X हैंडल पर पोस्ट किए। क्योंकि उनके सम्मान में प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनकी पूरी कैबिनेट एयरपोर्ट पर मौजूद थी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी का गिरमिटिया समुदाय ने किया स्वागत
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गिरमिटिया समुदाय ने स्वागत किया। कैरेबियन देश में गिरमिटाया समुदाय की 45 फीसदी आबादी है। गिरमिटिया वे लोग हैं, जो 180 साल पहले भारत से अंग्रेजों द्वारा कैरेबियन देश में मजदूरी करने के लिए भेजे गए हैं। ज्यादातर लोग पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। उनके सम्मान में विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रविंदर जयसवाल ने त्रिनिदाद की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में प्रधानमंत्री के उतरने के बाद हिंदी और भोजपुरी में बोलकर प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में बताया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: RSS की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज से शुरू होने जा रही है। बैठक 3 दिन 4 से 6 जुलाई तक चलेगी और दिल्ली के केशव कुंज में इसका आयोजन होगा। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंच गए हैं, जहां प्रधानमंत्री कमल परसाद बिसेसर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां पियार्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनक प्लेन लैंड हुआ। त्रिनिदाद पहुंचते ही उन्होंने नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम, कोवा में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन की शुरूआत जय श्रीराम और सीता राम के साथ की। आज वे देश की संसद को संबोधित करेंगे और उसके बाद अर्जेंटीना के लिए रवाना हो जाएंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज 4 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी कैरेबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंच गए हैं, जहां उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। आज वे कैरेबियन देश की संसद को संबोधित करेंगे। वहीं आज कैप्टन शुभांशु शुक्ला अतंरिक्ष से ISS के छात्रों से बातचीत करेंगे। आज ही कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET UG 2025) का रिजल्ट घोषित हो रहा है। दूसरी ओर आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक भी शुरू हुई है। इधर सुप्रीम कोर्ट में आज मध्य प्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं देने के मामले में अहम सुनवाई हुई। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
2 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
2 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
10 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
10 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines