Live Updates
बेमौसम बारिश का कोकण रेलवे पर असर
बेमौसम बारिश का कोकण रेलवे पर असर दिखने लगा है। कोकण रेलवे मार्ग पर वेरवली और विलवडे स्टेशन के बीच भूस्खलन के कारण रेलवे की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई रेलगाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर रुकी हुई हैं। वहीं, मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। यह भूस्खलन आज शाम 6:30 बजे के आसपास हुआ है। साथ ही इस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिससे मलबा हटाने में देरी हो रही है।
केरल में 3 साल की लापता बच्ची नदी में मृत पाई गई, मां को हिरासत में लिया
केरल में सोमवार को अपनी मां के साथ यात्रा करते समय अलुवा से लापता हुई 3 साल की बच्ची आज चालाकुडी नदी में मृत पाई गई। पुलिस ने बच्ची की मां संध्या को हिरासत में लिया है, क्योंकि वह शाम करीब 4 बजे आंगनवाड़ी से अपनी बेटी को लेकर आई थी। एर्नाकुलम ग्रामीण एसपी एम हेमलता ने कहा, 'हमने जांच शुरू कर दी है, इसलिए हम सभी बुनियादी सबूत एकत्र कर रहे हैं। हम इस मामले में और सबूत एकत्र करने के लिए तैयार हैं। जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।कुछ और गवाहों से पूछताछ की जानी है।' हिरासत में ली गई महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर की राय पर मेडिकल जांच के बाद हम अन्य जांच करेंगे।
हम सीमा पार आतंकियों का इलाज करते हैं: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डॉ. केएनएस मेमोरियल अस्पताल के कार्यक्रम में कहा कि हम सीमा पार आतंकियों का इलाज करते हैं। एक महीने पहले इस कार्यक्रम में आने की सहमति दी थी। परिस्थितियों की वजह से लग नहीं रहा था कि आना संभव होगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारी सेना ने बड़ी संख्या में आतंकवादियों का सफाया किया। उन्होंने कहा कि सेना ने कुशल सर्जन की तरह काम किया है। बड़ी सटीकता के साथ आतंकवाद की जड़ पर प्रहार किया है और पाकिस्तान की सेना को घुटनों पर ला दिया। सेना ने सिर्फ आतंकवाद पर प्रहार किया।। नागरिक क्षेत्रों में स्ट्राइक नहीं की। सैनिक और डॉक्टर समान हैं। दोनों नागरिक की रक्षा करते हैं। उनका समर्पण और सेवा वंदनीय है।
गुजरात एटीएस के डीआईजी ने दी ये जानकारी
गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने कहा, 'हमें अक्सर इनपुट मिलते हैं कि हैकर्स अलग-अलग वेबसाइट पर हमला करते हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमें कई ऐसे इनपुट मिले कि राष्ट्र-विरोधी तत्व लगातार भारतीय वेबसाइटों पर हमला कर रहे हैं। गुजरात एटीएस इंस्पेक्टर ध्रुव प्रजापति को एक इनपुट मिला कि जसीम शाहनवाज अंसारी, जो नाडियाड का निवासी है और एक नाबालिग लड़का 'एनोनसेक' नामक एक टेलीग्राम चैनल चला रहे हैं। अपने चैनल पर, वे हैक की गई वेबसाइटों के सबूत साझा कर रहे थे। इसके बाद एटीएस द्वारा एक टीम बनाई गई, जांच की गई और दोनों संदिग्धों के फोन एफएसएल को भेजे गए। जांच में पाया गया कि पहले उन्होंने 'EXPLOITXSEC' नाम से एक टेलीग्राम चैनल और 'ELITEXPLOIT' नाम से एक बैकअप चैनल बनाया था। बाद में उन्होंने इसका नाम बदलकर 'एनोनसेक' कर दिया। उन्होंने बैकअप चैनल इसलिए बनाया, क्योंकि अगर किसी कारण से उनका चैनल बंद हो जाता है तो वे बैकअप चैनल के माध्यम से अपनी गतिविधि जारी रख सकते हैं। हमारी अब तक की जांच में यह पाया गया कि ये दोनों कक्षा 12वीं में फेल हो गए थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वे 'एक्सप्लॉइटएक्ससेक' नाम से एक टेलीग्राम चैनल बना रहे थे। 6-8 महीने के भीतर ही वे साइबर गतिविधियों में विशेषज्ञ बन गए। वे भारत विरोधी संदेश भी पोस्ट करते थे। हमने उनके खिलाफ आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 43 और 66एफ के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गुजरात एटीएस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
गुजरात एटीएस ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वेबसाइटों को हैक करने, भारत विरोधी संदेश पोस्ट करने और उनके सबूत अपने टेलीग्राम चैनल पर साझा करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जसीम शाहनवाज अंसारी और एक नाबालिग लड़का शामिल है।
Ahmedabad: Gujarat ATS arrested two accused, one Jaseem Shahnawaz Ansari and a minor boy, for using tech expertise to hack and take down Indian websites, post anti-India messages and share the evidence of the same on their Telegram channel during operationsindoor.
(Pic Source:… https://t.co/EvF5wLGX2g pic.twitter.com/fhBP9cledJ
— ANI (@ANI) May 20, 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ NSUI ने किया विरोध-प्रदर्शन
विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ NSUI ने विरोध-प्रदर्शन किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के आवास पर NSUI कार्यकर्ता पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर की जाने वाली एयर स्ट्राइक की जानकारी पाकिस्तान को साझा करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बल ने NSUI के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
अटारी-वाघा बॉर्डर पर 12 दिन बाद हुई रिट्रीट सेरेमनी
कुछ दिन पहले भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के माहौल के कारण अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी बंद कर दी गई थी, इसके बाद एक बार फिर से माहौल ठीक होता देख करीब 12 दिन बाद बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी शुरू की गई है। रिट्रीट सेरेमनी की झलकियां हुसैनी वाला बॉर्डर पर आज देखने को मिली। सेरेमनी शुरू होने पर भारतीय दर्शकों में काफी जोश देखने को मिला और वहां आए लोग भी काफी खुश नजर आए।
कलानौर में 29 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए
हरियाणा के कलानौर से 29 बांग्लादेशी पकड़े गए हैं, जिनको पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। इन्होंने गुप्त पहचान के साथ बार्डर क्रासिंग करके 22 साल पहले भारत में प्रवेश किया था। पकड़े गए बांग्लादेशियो ने बताया कि हरियाणा-पंजाब सहित अनेकों राज्य में हजारों की संख्या में बांग्लादेश से लोग आए हुए हैं और तकरीबन 25 से 30 हजार की संख्या में हरियाणा के भट्टे, होटल आदि में काम कर रहे हैं।
रान्या राव को कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, जेल से नहीं होगी रिहाई
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव और सह-आरोपी तरुण कोंडाराजू को सोने की तस्करी के मामले में आर्थिक अपराध न्यायालय ने दो-दो जमानत और 2 लाख रुपये के बांड पर सशर्त जमानत दे दी। अदालत ने शर्त रखी कि वे देश छोड़कर नहीं जा सकते और आगे इस तरह का कोई अपराध नहीं कर सकते। रान्या के वकील बीएस गिरीश ने तर्क दिया कि अगर रान्या को जमानत मिल भी जाती है तो भी उसे रिहा नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974 (COFEPOSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसे फिलहाल उसकी मां ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अगली सुनवाई 3 जून को होगी।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने लिया बड़ा फैसला
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सोलर पावर सब्सिडी को लेकर बड़ा फैसला किया है। दिल्ली कैबिनेट ने सोलर पावर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। अब 3KW की सोलर पैनल पर एक लाख आठ हजार (1,08000) की सब्सिडी मिलेगी। पहले 78 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही थी, जिस पर 30 हजार रुपये दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाया गया है।
ममता बनर्जी ने केंद्र पर राशि न देने का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में उद्योग के साथ-साथ पर्यटन को लेकर भी फंड आवंटित किया। उन्होंने कहा कि मैं दंगे नहीं, शांति चाहती हूं'। साथ ही उन्होंने सांप्रदायिक राजनीति पर निशाना साधते हुए केंद्र पर राज्य को राशि नहीं देने का आरोप लगाया।
विदेश सचिव मिस्री ने की 3 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों की ब्रीफिंग
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पक्ष अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रखने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर जाने वाले 7 में से 3 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को ब्रीफ किया है। इस ब्रीफिंग में जेडीयू के संजय झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और डीएमके की कनिमोझी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें उन्हें उनके एजेंडे और उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।
पश्चिम बंगाल में ट्रेन में आग लगने से हड़कंप
पश्चिम बंगाल में एक ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। बंगाल के गाईसल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लग गई। ये पैसेंजर ट्रेन सिलीगुड़ी से मालदा टाउन जा रही थी। इस हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड में आग पर काबू पा लिया है।
ऑपरेशन सिंदूर को उत्तराखंड मदरसा बोर्ड सिलेबस में करेगा शामिल
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने मंगलवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और सूफियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। मुफ्ती कासमी ने रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर करारा प्रहार किया है। साथ ही मुफ्ती कासमी ने जानकारी दी कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अपने नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने पर विचार कर रहा है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र भी देश की सैन्य उपलब्धियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।
ऑपरेशन सिंदूर में राजनयिक प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक बनर्जी की एंट्री, युसूफ पठान आउट
ऑपरेशन सिंदूर में राजनयिक प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस की तरफ अभिषेक बनर्जी का नाम दिया गया है। किरण रिजिजू ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से फोन पर बात की है।
पहलगाम के बाद भारत के एक्शन पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कहती हैं, "हमने पहलगाम में 27-28 लोगों को खो दिया और फिर हमने और भी लोगों को खो दिया। कई घर नष्ट हो गए और हमारा शहर पुंछ नष्ट हो गया। बच्चे और महिलाएं मारे गए और पहलगाम में शामिल आतंकवादियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। फिर हमने क्या हासिल किया?"
उपराष्ट्रपति ने पूर्व PM के आवास पर जाकर दी जन्मदिन की बधाई
AAP के स्टूडेंट विंग की घोषणा आज, अरविंद केजरीवाल करेंगे ऐलान
आम आदमी पार्टी की तरफ से आज AAP की स्टूडेंट विंग की घोषणा होगी। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल स्टूडेंट विंग का ऐलान करेंगे। इस विंग का नाम ASAP रखा गया है।
DTC बस स्टॉप पर यात्रियों को मिलेगा पानी, तैनात किए जाएंगे 'जलदूत'
चिलचिलाती गर्मी में DTC बस स्टॉप पर प्यासों को 'जलदूत' फ्री में पानी पिलाएंगे। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह आज जलदूत वॉलिंटियर्स लॉन्च करेंगे। दिल्ली हीट एक्शन प्लान के तहत आज से जलदूत वॉलिंटियर्स की तैनाती की जाएगी। दिल्ली के हर तीसरे बस स्टॉप पर यह वॉलिंटियर्स यात्रियों को ठंडा और साफ RO वाटर पिलायेंगे।
मध्य प्रदेश की केबिनेट में हो सकता है बड़ा फैसला, इंदौर और भोपाल को लेकर होगा बड़ा ऐलान
इंदौर में मध्य प्रदेश की कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला हो सकता है। इंदौर और भोपाल को महानगर होने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। इंदौर और भोपाल को अलग-अलग दो बड़ी सौगात मिल सकती है।
आज से भारत के किसानों को सरहद के पार खेती करने की मिली इजाजत, तनाव के बीच लगी थी रोक
आज से भारत के किसानों को फेंसिंग के उस पार अपनी जमीनों पर जाकर खेती करने की दोबारा इजाजत मिली है। दरअसल पिछले कुछ समय में जो भारत पाक के बीच में तनाव चल रहा था। उसके चलते भारत सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी लेकिन आज से जहां अमृतसर अटारी वाघा सरहद पर रिट्रीट सेरेमनी ( झंडे की रस्म ) दोबारा शुरू की जा रही है, वहीं भारत सरकार की तरफ से आज पंजाब के 6 सरहद्दी जिलों के 210 गांव के किसानों को दोबारा से तार के उस पार धान की खेती करने की इजाजत मिली है। उनके लिए सुबह 8:00 से लेकर शाम 5:00 तक फेंसिंग के उसे पर खेती करने की इजाजत दी गई है क्योंकि आजकल गर्मियों का समय है और दिन लंबे होते हैं इसलिए यह समय इतना रखा गया है।
आज दिल्ली सरकार कैबिनेट की हो सकती है बैठक
आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट की बैठक हो सकती है। यह बैठक 3 बजे हो सकती है।
भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित नागरिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर
भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए मानवीय प्रयास के तहत, भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
संभल में चला बुलडोजर, प्रशासन ने की कार्रवाई
संभल जिला प्रशासन शहर के सौंदर्यीकरण और सम्भल से जुड़े महान व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं चौराहों पर स्थापित करने के प्रयासों के तहत ध्वस्तीकरण अभियान चला रहा है।
भिवानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की तलाश के लिए चलाया गया तलाशी अभियान
तेलंगाना के विकाराबाद में बड़ा हादसा, 4 की मौत, 17 घायल
विकाराबाद जिले के पारिगी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सीमेंट से भरे ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, 17 लोग घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है, और घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेज दिया गया है: के. नारायण रेड्डी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, विकाराबाद जिला।
अहमदाबाद में आज फिर चलेंगे बुलडोजर, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर दूसरा प्रहार!
ज्येष्ठ महीने के दूसरे बड़ा मंगल पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी पर उमड़ी भक्तों की भीड़
Aaj Ki Taaza Khabar: गुरुग्राम में फर्नीचर के गोदाम में आग लगी
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में देररात एक बजे बड़ा हादसा हुआ। अतुल कटारिया चौक स्थित कृष्णा फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल हैं कि दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलानी पड़ी। अभी तक भी आग बुझाने का काम जारी है। हवा चलने से आग की लपटें फैलती जा रही हैं।
Aaj Ke Hindi Samachar: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीजेआई बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनीं। सीजेआई भूषण रामकृष्ण गवई ने संसद से पारित कानूनों की संवैधानिक वैधता को लेकर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने याचिकाकर्ताओं से कहा, ‘संसद द्वारा पारित कानूनों में संवैधानिकता की धारणा होती है और कोई कानून संवैधानिक नहीं है, इसका जब तक कोई ठोस मामला सामने नहीं आता, अदालतें इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं।’ विदेश की खबरों पर नजर डालें तो गाजा में इजरायल के हालिया सैन्य अभियानों के विस्तार पर ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा के कड़े विरोध के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन देशों और उनके नेताओं की तीखी आलोचना की। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच जंग समाप्त करने की कोशिशें जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ मेरी छोटी सी बातचीत अच्छी रही और मुझे लगता है कि प्रगति हो रही है। हम इस युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा खूनखराबा है। मैंने सैटेलाइट तस्वीरें देखी हैं, जो बहुत खराब, भयानक हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। वहीं, बात मानसून की करें तो IMD ने सोमवार को मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में 19 से 23 मई तक बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज 20 मई दिन मंगलवार के दिनभर के लाइव और ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines