Live Updates
मिजोरम के राज्यपाल जनरल विजय कुमार सिंह से मिले सीएम योगी
गुरु हरकृष्ण साहिब जी के गुरुपर्व पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आतिशबाजी
'INDI गठबंधन 2024 में ही खत्म हो गया', बोले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी
आम आदमी पार्टी द्वारा INDIA बैठक में शामिल ना होने पर कांग्रेस नेता का जवाब
मुंबई के होटल में सीएम देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे के बीच मुलाकात
मुंबई में सीएम देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे के बीच मुलाकात हो रही है। दोनों नेताओं के बीच मुंबई के के होटल में बैठक चल रही है।
गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर निकले सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
दिल्ली में गिरा निर्माणाधीन मकान का लिंटर, तीन लोगों को बचाया गय
दिल्ली अग्निशमन सेवा की तरफ से बताया गया कि दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में नंगली पूना रोड पर आज सुबह एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। दमकल विभाग को शाम करीब 6.20 बजे घटना की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही तीन लोगों को बचा लिया गया था। अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
हैदराबाद से जोधपुर के लिए एक दैनिक ट्रेन की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद के काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर जोधपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाले राजस्थानी समुदाय की मांग थी कि हैदराबाद से जोधपुर के लिए एक दैनिक ट्रेन होनी चाहिए। उन्होंने मुझसे कई बार कहा था, राजस्थान के मुख्यमंत्री, सांसदों ने भी इसके लिए कहा था, आज वे सभी सपने सच हो गए हैं। आज हैदराबाद से जोधपुर के लिए दैनिक ट्रेन की शुरुआत की गई है, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसका उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री के आदेश पर यह सपना साकार हुआ है, मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
95.92% मतदाता प्रारूप सूची में शामिल, SIR को लेकर बड़ा अपडेट
बिहार SIR को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 95.92% मतदाता प्रारूप सूची में सम्मिलित हो गए हैं। इस अभियान में अभी 6 दिन और बाकी है।
न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
'कई मुद्दों पर चर्चा होगी और कई विधेयक होंगे पारित', बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि संसद सत्र के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी और कई विधेयक पारित किए जायेंगे। हमें उम्मीद है कि सभी दल मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय हित के मुद्दों को उठाएंगे।
पीएम मोदी 23-24 जुलाई के बीच ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 24 जुलाई के बीच ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ बहुचर्चित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। मुक्त व्यापार समझौते से भारत और ब्रिटेन के छोटे व मध्यम व्यापारियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इससे UK में निर्यातित भारतीय सामानों पर टैक्स में भारी छूट मिलेगी, जिससे उनके लिए UK के बाजार में सामान बेचना ज्यादा आसान और सस्ता हो जाएगा। साथ ही ब्रिटिश उत्पाद जैसे व्हिस्की और कारों पर भारत में टैक्स कम होगा, जिससे इनकी बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा।
Delhi Breaking: दिल्ली पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' घोटाले का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर टीम ने एक बड़े 'डिजिटल अरेस्ट' घोटाले का भंडाफोड़ किया है, जिसके तहत बेंगलुरु और कोलकाता से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां दिल्ली के एक डॉक्टर द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई हैं, जिनसे एक फेक कॉल के माध्यम से 'डिजिटल अरेस्ट' कर लगभग ₹14.85 लाख की धोखाधड़ी की गई थी।
World Breaking: टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किए जाने पर चीन ने क्या कहा?
अमेरिका द्वारा टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने बहुत ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हम हर तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं और खात्मे के लिए सहयोग का आह्वान करते हैं। बता दें कि इससे पहले यूएन द्वारा जारी किए जॉइंट स्टेटमेंट में चीन ने पाकिस्तान का पक्ष लेते हुए टीआरएफ के नाम पर आपत्ति जताई थी।
फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान हैदराबाद एयरपोर्ट लौटी
हैदराबाद से थाइलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया की उड़ान शनिवार सुबह उड़ान भरने के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर लौट आई। उड़ान ने सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान वापस लौट आई। एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से अभी इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
Punjab Breaking: बिक्रम सिंह मजीठिया की रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ी
ड्रग्स मामले में अरेस्ट किए गए अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की रिमांड कोर्ट ने 14 दिन के बढ़ा दी है। अब मजीठिया को 2 अगस्त को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नाइजीरिया में दो भारतीयों की मौत, एक का अपहरण
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में दो भारतीयों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि एक भारतीय को किडनैप किया गया है। घटना 15 जुलाई को नाइजर के डोसो क्षेत्र की है। यहां पर एक आतंकी हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक युवक को किडनैप कर लिया गया।
Punjab Breaking: मोहाली पुलिस ने मजीठिया समर्थकों को हिरासत में लिया
मोहाली पुलिस बिक्रम मजीठिया के समर्थकों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा मजीठिया की पेशी को देखते हुए आज पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। इसी क्रम में आज अकाली नेताओं के घरों पर पुलिस का भारी पहरा है ताकि अकाली दल के नेताओं को घर से निकलने से रोका जा सके।
UP Breaking: लखनऊ में लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश
उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित मडियांव थाना क्षेत्र धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार सीतापुर का मुस्लिम युवक सलमान शेख एक महिला, उसकी बहन और 5 साल की लड़की को धर्मांतरण कराने के लिए घर से भगाकर ले गया। मामले में महिला के पति ने मडियांव थाने में मामला दर्ज कराया है।
Aaj Ki Taaza Khabar: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में गूगल और मेटा को समन
ऑनलाइन सट्टेबाजी को गूगल और मेटा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ईडी ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान 5 जेट मार गिराए गए थे। ट्रंप ने ये बातें रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने यह नहीं बताया कि फाइटर जेट किसके थे? पढ़ें पूरी खबर...‘भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान गिराए गए थे 5 जेट…’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Breaking News: जम्मू-कश्मीर पुलिस का 10 जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी
आतंकी भर्ती मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने घाटी के 4 जिलों में 10 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत
पश्चिम बंगाल केे झारग्राम में ट्रेन की टक्कर से तीन हाथियों की मौत हो गई। घटना गुरुवार को बंशतला और सरडीहा स्टेशनों के बीच हुई। जब ये हादसा हुआ उस समय हाथी रेलवे लाइन को पार कर रहे थे। फिलहाल मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। हाथियों के शव रेल लाइन पर पड़े होने से खड़गपुर-टाटा रेलखंड यातायात बाधित हो गया है। फिलहाल हाथियों के शवों को रेललाइन से हटाया जा रहा है।
Noida Breaking: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 6 की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक इको गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने इको कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण ये हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया है।
Noida News: ग्रेटर नोएडा स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्रा ने किया सुसाइड
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के मंडेला हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतका छात्रा ज्योति शर्मा बीडीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी और गुरुग्राम की रहने वाली थी।
Maharashtra News: महाराष्ट्र में नर्सों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
महाराष्ट्र में सरकारी हॉस्पिटल की 30 हजार से अधिक नर्स आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगी। इससे राज्य के बडे़ सरकारी हॉस्पिटलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है।
Breaking News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पैतृक गांव जुलाना के लिए रवाना हुईं
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज हरियाणा में स्थित अपने गांव जुलाना जाएंगी। इसको लेकर वह राजनिवास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से निकल चुकी हैं।
Aaj Ki Taaza khbar: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 10 जगहों पर चलाया तलाशी अभियान
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंसी इकाई ने कश्मीर के चार जिलों में 10 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। इसमें पुलवामा में 1, श्रीनगर में 1, बडगाम में 2 और गांदरबल की 6 जगह शामिल हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर इंडिया गठबंधन की बैठक से जुड़ी है। बैठक में 21 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी बात हो सकती है। इस बैठक में आम आदमी पार्टी को छोड़कर सभी घटक दल शामिल होंगे। वहीं, आज इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से आज बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में ‘मेगा जॉब फेयर’ का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही बीजेपी के स्थानीय नेता आज एसआईआर को लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और फीडबैक लेंगे। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
14 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
54 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines