'भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान गिराए गए थे 5 जेट...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

Donlad Trump shocking statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि जंग के दौरान करीब 5 जेट मार गिराए गए थे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये जेट किस देश के थे?

Donald Trump New Claim on India Pakistan War

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Pic Credit-Social Media X)

विज्ञापन

Donald Trump New claim: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान 5 जेट मार गिराए गए थे। ट्रंप ने ये बातें रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने यह नहीं बताया कि फाइटर जेट किसके थे? इससे पहले भी ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा करते रहे हैं लेकिन उन्होंने पहली बार फाइटर जेट को लेकर दावा किया है जोकि चौंकाने वाला है।

डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों से बातचीत में कहा कि हमने कई युद्ध रोके। ये कोई मामूली युद्ध नहीं थे। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु संपन्न देश हैं ऐसे में दोनों के बीच हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। इस दौरान करीब 5 लड़ाकू विमान भी मार गिराए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि एक नई प्रकार की स्थिति बन गई थी। वहीं उधर ट्रंप ने दावा किया था कि हमने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह तबाह कर दिया था।

विज्ञापन

अब तक 18 बार कर चुके हैं दावा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने हर युद्ध में उलझे देश को व्यापार करने की बात कही। मैंने इन देशों से कहा कि जब तक आप युद्ध बंद नहीं करेंगे आपके साथ व्यापार की बात नहीं होगी। बता दें कि इससे पहले ट्रंप करीब 18 बार भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं। वहीं पहली बार उन्होंने फाइटर जेट गिराने की बात कही है।

पीएम मोदी ने किया था ट्रंप के दावों का खंडन

गौरतलब है कि पीएम मोदी कनाडा में आयोजित जी-7 समिट में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौट रहे थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम को फोन किया और अमेरिका आने का न्योता दिया। जिसे पीएम ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उनका कार्यक्रम पहले से तय है ऐसे में वे फिलहाल अमेरिका नहीं आ सकते हैं। हालांकि पीएम ने ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया था। दोनों देशों के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम ने ट्रंप के सीजफायर रुकवाने वाले दावे का खंडन भी किया। पीएम ने दो टूक शब्दों में साफ कहा कि कश्मीर मामले में हमें किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही पीएम ने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान राजनीतिक और डिप्लोमैटिक स्तर पर व्यापार को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ