Odisha Government Plan to Ban Liquor: शराब पीने के शौकीनों को झटका देने वाली खबर सामने आई है। शराब बैन करने को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। एक और स्टेट में शराब बैन करने की तैयारी चल रही है। जी हां, अब ओडिशा में शराब बैन हो सकती है। सरकार ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। खुद प्रदेश के मंत्री नित्यानंद गोंड ने इसके संकेत दिए।
उन्होंने कहा कि ओडिशा की भाजपा सरकार प्रदेश में शराब बैन करने पर विचार कर रही है, लेकिन बैन एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से प्रदेश को शराबमुक्त ओडिशा बनाया जाएगा। कई सरकारें अपने स्टेट में शराब पर बैन लगा चुकी हैं। बेशक शराब बैन करने से सरकार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए जाने की आवश्यता है।
यह भी पढ़ें:शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद?
देश के इन राज्यों में हो चुकी शराबबंदी?
बता दें कि देश में सबसे पहले गुजरात में शराब बैन हुई थी। इसके बाद बिहार मिजोरम, नागालैंड, लक्षद्वीप में भी शराब बैन है। मणिपुर ने पहले शराब पूरी तरह प्रतिबंधित की थी, लेकिन रेवेन्यू को नुकसान पहुंचता देख इसमें छूट दे दी गई। गुजरात में जहरीली शराब पीने से 54 लोगों की मौत हो गई थी। घटना से सबक लेते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में शराबबंदी कर दी थी। आंध्र प्रदेश में शराबबंदी हुई थी, लेकिन सरकार बदलते ही नियम भी बदल गए। हरियाणा ने भी शराब बैन हुई थी, लेकिन 2 साल बाद ही प्रतिबंध वापस ले लिया गया।
यह भी पढ़ें:Chandrayaan-4 के लिए जबरदस्त प्लान; इसरो पहली बार करेगा ऐसा कारनामा, भारत रचेगा बड़ा इतिहास
क्यों देश में बैन नहीं हो सकती शराब?
बता दें कि कई बार पूरे देश में शराब बैन करने की कोशिशें की गईं, लेकिन शराब पर पूरी तरह बैन लगाना संभव नहीं है। इसके 2 कारण सामने आए हैं। एक शराब पर बैन लगाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। राज्य सरकार को कम रेवेन्यू होता है तो केंद्र सरकार का रेवेन्यू भी घट जाता है। दूसरा, शराब पर प्रतिबंध लगने से दूसरे राज्यों से इसकी तस्करी होने लगती है, जबकि देश में किसी भी चीज की तस्करी बैन है और कानून के तहत अपराध है।
यह भी पढ़ें:27000 फीट ऊंचाई पर जहाज पर मिसाइल दागी, क्रैश होकर जहाज समुद्र में गिरा, मिलीं 81 पैसेंजरों की लाशें
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
37 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी रैली, रामलीला मैदान पहुंचे विपक्ष के नेता
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines