Lt Col Karanbir Singh Natt passed away: 8 साल से कोमा में चल रहे लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नट का निधन हो गया है। वे आतंकी की गोली लगने के बाद घायल हुए थे। उन्हें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साल 2015 में एलओसी के पास एक ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ने उनके जबड़े में गोली मार दी थी। करणबीर सिंह की मौत पंजाब के एक सैन्य अस्पताल में हुई। उनका निधन शनिवार को हुआ।
कुपवाड़ा के पास एक गांव में आतंकवादी छिपे हुए थे, जिनकी तलाशी का नेतृत्व करणबीर सिंह नट कर रहे थे। 22 नवंबर 2015 में हुए इस ऑपरेशन के दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अचानक उनपर फायरिंग कर दी। इस हमले में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं थीं। घायल होने के बाद उन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद आगे के इलाज के लिए उन्हें नई दिल्ली के सेना अनुसंधान और रेफरल अस्पताल भेज दिया गया। यहां जान बचाने के लिए उनकी सर्जरी की गई थी।
ये भी पढ़ें-यूपी में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत 25 घायल
कौन थे लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नट
लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर को सेना के मेडल से सम्मानित किया जा चुका था। उनका परिवार मूल रूप से बटाला के पास धडियाला नट गांव का रहने वाला था। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी का नाम नवप्रीत कौर और बेटियां गुनीत और अशमीत हैं। उन्हें 1998 में द ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। वे 2012 में सेवा मुक्त हुए थे। इससे पहले 14 साल तक उन्होंने रेजिमेंट में सेवा की। उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के रूप में सेवा दी थी। यह सेवा पूरी होने के बाद वे प्रादेशिक सेना में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें-कौन था अब्दुल्ला शाहीन? जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का Jihadi Guru, पाकिस्तान में मारा गया
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
8 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
11 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
11 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
14 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
16 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
16 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
17 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
19 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
19 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines