Ladakh Red Aurora Solar Storm: लेह और लद्दाख के आसमान में 10 अक्टूबर को सौर तूफान लाल ऑरोरा का असर दिखा। इसकी वजह से पूरा आसमान रंग-बिरंगा नजर आया। वैज्ञानिकों के मुताबिक शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराया था। जिसकी वजह से आसमान में नजारा अद्भुत हो गया। ऑरोरा की वजह से पूरा आसमान चमकता दिखा। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोनल मास इजेक्शन 10 अक्टूबर को पृथ्वी तक पहुंच गया। इसकी गति लगभग 24 लाख KM प्रति घंटा थी। अमेरिका के अलबामा और न्यू मैक्सिको में भी लेह जैसा ऑरोरा आसमान में देखा गया।
पहले भी दिख चुके ऐसे नजारे
खगोल भौतिकीविदों के अनुसार एक टीम ने 48-72 घंटे पहले ही इस सौर तूफान के आने की भविष्यवाणी कर दी थी। जिसमें बताया गया था कि 10-11 अक्टूबर की रात को आसमान में तीव्र लाल रंग की प्रकाशीय किरणें दिखेंगी। इस साल 11 मई और पिछले साल 10 मई और 5 नवंबर को भी ऐसा नजारा दिखा था। लद्दाख के हानले और बेंगलुरु स्थित भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद किया था।
यह भी पढ़ें:Viral:चेतावनी के बाद भी भयंकर तूफान की लाइव स्ट्रीमिंग करने पहुंचा शख्स, जान बचाने की मांगने लगा भीख!
वहीं, कोलकाता स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) में तैनात अंतरिक्ष विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र (CESSI) के प्रमुख दिब्येंदु नंदी के अनुसार ऑरोरा से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। हमारे लेह स्थित देश के सबसे ऊंचे ऑब्जरवेटरी हानले ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद किया था। ऐसी स्थिति तब बनती है, जब सूर्य पर कोरोनल मास इजेक्शन का असर होता है। इस वजह से ऊर्जा पृथ्वी के वातावरण में मौजूद नाइट्रोजन और ऑक्सीजन से टकराती है। जिसके कारण आसमान का रंग नीला, लाल और हरा हो जाता है।
सूर्य पर आया था तूफान
9 अक्टूबर को सूर्य पर भूचुंबकीय तूफान आया था। जो पृथ्वी की ओर तेजी से पहुंचा। National Oceanic and Atmospheric Administration (NOAA) के मुताबिक इसे G4 तूफान कहा जाता है, जो पावर ग्रिड को भी फेल कर सकता है। इससे अंतरिक्ष में सेटेलाइट ऑपरेशन भी प्रभावित होते हैं। 11 साल के अंतराल में सूर्य के साथ इस तरह की स्थिति बनती है। अगले साल भी बड़ा सौर तूफान आने की आशंका है, जिसका असर 2026 में भी दिख सकता है। ऑरोरा एक तरह से प्राकृतिक लाइट शो है, जिसका नजारा ध्रुवीय इलाकों में अधिक दिखता है।
ये भी पढ़ेंः प्राइवेट रूम, जिम और आलीशान होटल जैसा व्यू… दुनिया के पहले कमर्शियल स्पेस स्टेशन का डिजाइन वायरल
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
8 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
15 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines