लेह हिंसा में अब तक 50 लोग हिरासत में, दूसरे दिन भी कर्फ्यू, कैसे हैं अब वहां के हालात?

Leh Ladakh Protest: बुधवार को हुई लेह हिंसा के बाद अब इलाके में पहले से शांति का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं, प्रशासन ने भी कर्फ्यू को 1 दिन बढ़ा दिया ताकि उपद्रवियों को दोबारा हिंसा करने का अवसर न मिल सके. सोनम वांगचुक पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया गया है जिसकी जांच जल्द शुरू होने वाली है.

leh ladakh protest news

Leh Ladakh Protest: लेह में हुई हिंसा के बाद बीते 2 दिनों से प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है. 24 सितंबर को वहां अचानक युवाओं द्वारा उपद्रव फैल गया क्योंकि सोनम वांगचुक 15 दिनों से भूख हड़ताल पर थे. दरअसल, प्रदर्शनकारियों और वांगचुक लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य की मांग कर रहे हैं. बुधवार को हिंसा होने के बाद वहां प्रशासन ने बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी थी. पहले दिन के बाद आज भी यहां कर्फ्यू लगा हुआ है. पुलिस ने हिंसा के आरोप में अब तक 50 लोगों को हिरासत में लिया है. आइए जानते हैं यहां के ताजे हालात क्या है.

50 लोगों को हिरासत में लिया

बुधवार को हुई हिंसा में करीब 80 लोग घायल हुए थे और 4 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, पुलिस ने अब तक इस मामले में 50 लोगों को गिरफतार किया है. राज्य के दर्जे की मांग के लिए दर्जनों लोगों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू किया था. कई घरों, गाड़ियों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था. बीजेपी दफ्तर में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी थी.

27-28 सितंबर को होगी बातचीत

गृह मंत्रालय की टीम ने हिंसा के लद्दाख पहुंचकर हालातों के जायजे लिए. फिलहाल स्थिति स्थिर हो गई है. अगले 2 दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इस टीम ने लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस संगठन के प्रतिनिधियों और स्थानीय सांसदों को दिल्ली बुलाया है. यहां उनकी केंद्र अधिकारियों के साथ 27 और 28 सितंबर को अहम बैठक होगी. नेताओं के साथ स्थानीय लोगों की मांगों और हितों पर चर्चा की जाएगी.

धारा 163 लागू

केंद्र शासित प्रदेश में BNS की धारा 163 लागू की गई है जिससे इलाके में बीते दो दिनों से कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा ठप, स्कूल-कॉलेज को बंद किया गया है. इसके साथ-साथ बिना जिला मजिस्ट्रेट की मर्जी के किसी भी तरह का जुलूस या रैली नहीं निकाली जाएगी. यदि ऐसा किया जाता है तो सभी के खिलाफ कानून के दायरे में एक्शन लिया जाएगा. एक साथ 5 लोगों के इक्ट्टे होने पर भी प्रतिबंध लगा है.

अगले 2 दिन स्कूल-कॉलेज बंद

प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र शासित प्रेदश में अगले 2 दिनों के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया गया है. लेह के जिला मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार से इस आदेश को जारी करने के निर्देश दिए हैं. स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थानों के साथ इलाके के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों भी बंद रहेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ