नई दिल्ली: देश की एयर-पावर और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में 3 अक्टूबर यानि आज का दिन बेहद खास है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (LCH) को वायुसेना में औपचारिक तौर पर शामिल कर दिया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्व धर्म पूजा के बाद भारतीय वायुसेना के पहले स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर वायुसेना को सौंपा। इस मौके पर जोधपुर एयरबेस में हुए कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ देश के नए सीडीएस जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ एयर स्टाफ चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी मौजूद रहे। सर्वधर्म प्रार्थना के बाद 10 LCH हेलिकॉप्टर्स को भारतीय वायुसेना में शामिल कर दिया गया। एलसीएच सीमा के करीब जोधपुर में तैनात किए जाएंगे।
आपको बता दें पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा की कैबिनेट कमेटी ने इसी साल मार्च में 15 स्वदेशी लाइट अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दी थी। 3387 करोड़ मे ये हेलीकॉप्टर एचएएल से खरीदे गए हैं। इनमें से 10 हेलीकॉप्टर वायुसेना के लिए हैं जबकि 05 भारतीय सेना के लिए हैं।
एलसीएच को सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। इसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात करने के लिए प्राथमिक रूप से डिजाइन किया गया है। इसमें कई में ‘स्टील्थ’ (रडार से बचने की) विशेषता, बख्तर सुरक्षा प्रणाली, रात को हमला करने और आपात स्थिति में सुरक्षित उतरने की क्षमता है। हल्का होने की वजह से यह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अपनी पूर्ण क्षमता में मिसाइल और दूसरे हथियारों के साथ आराम से ऑपरेट कर सकता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 hr agoLIVE: नागपुर MLC चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार समेत डाला वोट
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines